सना: यमन की राजधानी सना में मौत की सजा का सामना कर रही केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी को हूती विद्रोहियों ने रद्द कर दिया है। केरल के एक प्रमुख सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार के कार्यालय ने यह दावा किया है। निमिषा प्रिया को यमनी नागरिक और अपने पूर्व बिजनेस पार्टनर तलाल अब्दो महदी की हत्या का दोषी ठहराया गया था। उसे मौत की सजा दी गई थी। उसे 16 जुलाई को फांसी दी जानी तय हुई थी, लेकिन भारतीय अधिकारियों के प्रयास के बाद उसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था।
मुस्लिम धर्मगुरु कंथापुरम के कार्यालय ने बताया कि यमन के एक प्रसिद्ध सूफी विद्वान शेख हबीब उमर बिन हाफिज द्वारा नियुक्त यमनी विद्वानों की टीम ने अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों के साथ समझौते पर मध्यस्थता की, जिसके बाद निमिषा प्रिया की फांसी को रद्द करने का फैसला किया गया। अभी तक इस मामले को देख रहे भारतीय अधिकारियों ने फांसी रद्द किए जाने की पुष्टि नहीं की है।

You may also like
3000 साल से ज़िंदा!ˈ अमरता का श्राप झेल रहा ये शख्स क्यों भटक रहा है पृथ्वी पर? रहस्य खोल देगा दिमाग
पथरी बनाकर शरीर काˈ नाश कर देती हैं ये 5 चीजें जानना है तो अब जान लीजिए वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान
न्यूयॉर्क में गोलीबारी करके चार लोगों की जान लेने वाले ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके दिमाग पर की जाए रिसर्च
बांग्लादेश ने चीन-पाकिस्तान के साथ मिलकर गुट बनाने से किया इनकार, मोहम्मद यूनुस के दूत ने मुस्कुराकर क्या संदेश दिया?
इतिहास का वो हिंदूˈ सम्राट जिसकी थीं 35 मुस्लिम बेगमें – जानिए क्यों कांपते थे दुश्मन