मुंबई/मीरा भाईंदर: आईपीएस निकेत कौशिक के मीरा भाईंदर वसई विरार (MBVV) का पुलिस आयुक्त बनने के बाद अवैध गतिविधियों पर एक्शन जारी है। मीरा रोड पर पब-बार द्वारा नियमों के उल्लंधन पर कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने अवैध हुक्का पार्लर पर सख्ती की है। काशीगांव पुलिस ने सराय होटल के पास स्थित फॉरेस्ट रूफटॉप होटल में चल रहे अवैध हुक्का पार्लर पर छापा मारकर कार्रवाई की है। कार्रवाई में होटल के 5 कर्मचारी और 10 ग्राहक पकड़े गए। महाराष्ट्र के सीएम इसी साल मार्च महीने में हुक्का पार्लर और ई-सिगरेट का चलन बढ़ने पर कार्रवाई के आदेश दिए थे।
पुलिस के पहुंचते ही मचा हड़कंप
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में ग्राहकों को तंबाकू-मिश्रित प्रतिबंधित हुक्का परोसा जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल के आदेश पर पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात करीब 11 बजे छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से हुक्का पार्लर में हड़कंप मच गया। जब पुलिस अंदर दाखिल हुई तो वहीं 10 ग्राहक मौजूद थे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। इसके बाद ही पुलिस ने पार्लर में मौजूद 5 होटल के कर्मचारी को भी हिरासत में लिया। पुलिस की टीम ने हुक्का फ्लेवर, पॉट, पाइप और अन्य उपकरण जब्त किए गए। इनकी कीमत करीब 41,000 रुपये बताई गई है।
15 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
पुलिस ने सभी 15 लोगों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई डीसीपी संदीप डोईफोडे, एसीपी गणपत पिंगले और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राहुल कुमार पाटिल के मार्गदर्शन में की गई। गौरतलब हो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जीराे टॉलरेंस की नीति से कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने कहा था कि जिस भी पुलिस स्टेशन की सीमा में हुक्का पार्लर चलते पाए गए तो उस पुलिस स्टेशन के पीआई को निलंबित कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि राज्य में वर्ष 2018 में हुक्का पार्लर पर पाबंदी लगाई थी।

You may also like

चोरी का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

मंदसौरः पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर तीन मोटर सायकल की जप्त

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी ने साड़ी में बिखेरा जलवा, शेयर किया सेक्सी वीडियो

झाबुआ: महानायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के समापन पर जिले में आयोजित की जाएंगी रथ यात्राएं

चाची पर लगा भतीजे संग मोहब्बत का आरोप, कीटनाशक पीकर दोनों ने जिंदगी खत्म करने का बनाया प्लान