रश्मि खत्री, देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों तक आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही है। जिसकी वजह से तापमान भी अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
शनिवार को देहरादून सहित अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से चटक धूप खिली रही। दोपहर के समय गर्मी महसूस की गई। तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शाम के समय आंशिक बादल मंडराने लगे।
पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन भर धूप खिली रही। हालांकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। कहीं-कहीं पर पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।
सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

You may also like

शाहरुख खान की 'किंग' के टाइटल वीडियो से मची तबाही, एक्शन ने झुमाया पर SRK के लुक पर है मिला-जुला रिएक्शन

ओपन जेल में मोबाइल फोन की सुविधा के लिए SOP बनाएं जेल डीजी...दिल्ली हाई कोर्ट ने क्यों दिए ये निर्देश

आर्मेनिया करेगा इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील! भारत से खरीदेगा यह खतरनाक लड़ाकू विमान, पाक-अजरबैजान की उड़ी नींद

नाइजीरिया में ईसाइयों के खिलाफ हिंसा पर ट्रंप की चेतावनी, कहा- आतंकियों का सफाया किया जाएगा

पीएम मोदी देश में आरएंडडी इकोसिस्टम को बढ़ाने के लिए लॉन्च करेंगे एक लाख करोड़ रुपए की स्कीम