Top News
Next Story
Newszop

वायरलेस कॉलिंग के लिए Flipkart से खरीदिए ₹2000 से कम के स्टाइलिश Earbuds

Send Push
ईयरबड्स खरीदने हैं लेकिन इनकी कीमत ₹2000 से कम होनी चाहिए तो बेस्ट मॉडल चुनना कठिन हो सकता है। मगर फिर भी आपको अपने लिए सूटेबल ईयरबड्स आसानी से मिल जाएंगे। इस डिवाइस के बेस्ट फीचर्स वाले मॉडल इस आर्टिकल में शामिल किए गए हैं। यह सभी प्रोडक्ट कम कीमत में ज्यादा का फायदा देते हैं। नॉइस, बोट और बोल्ट जैसे ब्रांड के यह ईयरबड्स ड्यूरेबल हैं और लंबे समय तक आपका साथ देते हैं। स्टाइल की बात की जाए तो भी यह आपका दिल जीत लेंगे। एलईडी लाइट के साथ तरह-तरह के रंग और पैटर्न का इस्तेमाल करके इन्हें प्रेजेंटेबल बनाया गया है। यह लंबी बैटरी लाइफ भी ऑफर करते हैं। आपको कौन सी डिवाइस पसंद है, जानने के लिए आगे पढ़िए। ₹2000 से कम के टॉप स्टाइलिश ईयरबड्स की लिस्ट Boult Astra क्रिस्टल क्लियर कॉल के लिए क्वाड माइक ईएनसी देने वाली यह डिवाइस बेहद काम की है। लो लेटेंसी गेमिंग का ऑप्शन भी इसमें मिल जाता है। मेड इन इंडिया क्वालिटी के साथ कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5.3v ब्लूटूथ दिया जाता है। 48 घंटों की बैटरी लाइफ के साथ इसे घंटों तक इस्तेमाल करना भी कठिन नहीं होता है। फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ इस डिवाइस में 10 मिनट की चार्जिंग में 100 मिनट का प्ले टाइम भी मिल जाता है। पसीने और पानी से सुरक्षा के लिए यह IPX5 वाटर रेजिस्टेंट भी है। वॉइस असिस्टेंट के साथ इसमें टच कंट्रोल का ऑप्शन भी मिल जाता है। इसका बूमेक्स टेक सुप्रीम बेस देता है। boAt Airdopes Supreme 50 घंटों का प्लेबैक देने वाली यह डिवाइस मल्टी पॉइंट कनेक्टिविटी ब्लूटूथ ऑफर करती है। स्वीडिश वाइट कलर की यह ट्रू वायरलेस डिवाइस 4 माइक के साथ आती है। इसमें 10 मिनट की चार्जिंग में ही 150 मिनट का प्लेबैक मिल जाता है। सिनेमेटिक एक्सपीरिएंस के लिए इसमें 24 बिट ऑडियो प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इन एयरपॉड्स पर 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है इसलिए इसको रिलैक्स होकर इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। Boult Mustang Torq स्मूथ कॉलिंग के लिए इस डिवाइस में 4 माइक दिए गए हैं जो ईएनसी के साथ बाहर की आवाज को अंदर नहीं आने देते हैं। इस डिवाइस में 50 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है और फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी। ऐप स्पोर्ट वाली यह इन द ईयर डिवाइस है। 13mm के दमदार ड्राइवर के साथ इसमें बूमेक्स टेक्नोलॉजी दी गई है। 45ms की अल्ट्रा लो लेटेंसी भी इस डिवाइस में दी जाती है। IPX5 वाटर रेजिस्टेंट की सुविधा भी इसमें है। CMF by Nothing Buds 42 dB एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के साथ यह बड्स बाहर की आवाज को कानों तक नहीं आने देते हैं। इसमें अल्ट्रा बेस टेक्नोलॉजी भी है जिससे एडजस्टेबल बेस लेवल मिल जाता है। नैचुरल कॉल एक्सपीरिएंस के लिए यह डिवाइस क्लियर वॉइस टेक्नोलॉजी के साथ मिलती है। हाई डैफिनेशन साउंड चाहिए तो भी यह डिवाइस ही खरीदें क्योंकि इसमें बायो-डायफ्राम दिया गया है। एक बार चार्ज करने के बाद इसमें 35.5 घंटे की बैटरी लाइफ मिल जाती है। इसको सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके 7 घंटे का प्लेबैक मिल सकता है इसलिए इसे ट्रैवल में साथ रखना अच्छा रहेगा। Mivi Superpods यह ओपेरा ईयरबड्स आर्कटिक ब्लू कलर में स्टाइलिश दिखते हैं। ट्रू वायरलेस टेक्नोलॉजी भी इस डिवाइस में दी गई है, जिससे बाहर की आवाज कानों तक नहीं आती है। 3D डायमेंशन साउंड एक्सपीरिएंस के लिए इस डिवाइस में 3D साउंडस्टेज ब्लूटूथ भी दिया गया है। इस डिवाइस में 10 मिनट की चार्जिंग पर 60 घंटे का कम्बाइंड प्लेटाइम मिलता है। जबकि इसको फुल चार्ज करके 8.5 घंटों का प्लेटाइम मिल जाता है। 1 साल की ब्रांड वारंटी भी यह डिवाइस ऑफर करती है। वॉइस असिस्टेंस भी इसमें है, जिसे राइट ईयरबड पर ट्रिपल टैप करके एक्टिवेट किया जा सकता है। Boult Z40 Pro 100 घंटों की बैटरी लाइफ देने वाला यह ईयरबड क्वाड माइक ईएनसी ऑफर करता है। इसकी खास बात रैपिड चार्जिंग का फीचर है, इसके साथ 10 मिनट की चार्जिंग पर 120 मिनट का प्ले टाइम मिल जाता है। यह स्क्रैचप्रूफ डिवाइस है जिसमें रबड़ ग्रिप डिजाइन दी गई है। मिडनाइट कलर में यह दिखता भी स्टाइलिश है। 45ms की लो लेटेंसी के साथ इस ईयरबड को लेग-फ्री गेमिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह IPX5 वाटर-रेजिस्टेंट है इसलिए इसे वर्कआउट और आउटडोर एक्टिविटी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डीप साउंड के लिए इसमें 13mm के बेस ड्राइवर भी हैं। Boult Y1 Pro फास्ट चार्जिंग फीचर वाला यह ईयरबड 60 घंटे की बैटरी लाइफ ऑफर करता है। पाउडर ब्लू कलर की यह डिवाइस ट्रू वायरलेस फैसिलिटी देती है और आपको तारों की उलझन से छुटकारा मिल जाता है। यह डिवाइस 10 मिनट की चार्जिंग पर 2 घंटे के लिए चार्ज हो जाती है इसलिए चार्जिंग की चिंता तो इसमें छोड़ ही दीजिए। 13mm बेस ड्राइवर इस डिवाइस में डीप और रिच साउंड देते हैं। यह डिवाइस आपको वॉइस असिस्टेंट का फीचर भी देती हैं। Noise VS102 Plus सेरेन ब्लू कलर वाले यह ईयरबड्स ट्रू वायरलेस हैं। इनमें 70 घंटों का प्लेटाइम दिया जाता है। इनमें खास फ्लाईबर्ड डिजाइन भी दिया गया है। बाहर की आवाज को रोकने के लिए ईएनसी फीचर भी इसमें है। इसके 11mm ड्राइवर दमदार आवाज ऑफर करते हैं। हाइपर सिंक इंटीग्रेशन भी इसकी खासियत है। इसके साथ प्लेबैक वहीं से शुरू होता है, जहां से आपने छोड़ा था। IPX5 वाटर रेजिस्टेंट होने के चलते पसीने या पानी से यह खराब भी नहीं होते हैं। Disclaimer: इस आर्टिकल में दिए गये ऑफर्स, डिस्काउंट और प्रोडक्ट्स से जुड़ी जानकारी Flipkart से ली गई है और इसमें लेखक के व्यक्तिगत विचार शामिल नहीं है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now