Next Story
Newszop

अरे आ जाओ भइया यार... लाइव मैच में क्या बोल गए जायसवाल-गिल? स्टंप माइक में सब हुआ कैद

Send Push
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के बीच मैदान पर हुई बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में जायसवाल, गिल से रन लेने के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जायसवाल और गिल की शानदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने पहले दिन 359 रन बना लिए।



जायसवाल-गिल की बातें आईं सामनेमैच के दौरान जायसवाल ने गिल से कहा कि वो रन के लिए कॉल करते रहें, क्योंकि उन्हें आगे जाने की आदत है। इस पर गिल ने जवाब दिया कि बस भाग मत जाना। जायसवाल ने फिर कहा कि उन्हें जोर से 'नो' बोल देना, उन्हें समझ आ जाएगा। दरअसल, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की बातचीत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जायसवाल, गिल से रन लेने के बारे में बात कर रहे हैं।



गिल से क्या कह रहे थे जायसवालइंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में नाकाम रहे। जायसवाल ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ों की ख़राब लाइन और लेंथ का पूरा फायदा उठाया। जायसवाल ने गिल से कहा, 'बोलते रहना बस। कॉल। मेरी आदत है आगे जाने की।' गिल ने जवाब दिया, 'भाग मत जइयो बस।' जायसवाल ने फिर कहा, 'मेरे को जोर से नो बोल दो चलेगा, मेरी आदत है लेकिन।' इसके बाद, जोश टंग की गेंद पर दोनों को रन लेने का मौका मिला। जायसवाल ने दौड़ना शुरू किया, लेकिन गिल ने उन्हें मना कर दिया।







जायसवाल ने निराश होकर कहा, 'अरे आ जाओ यार। भैया यार!' गिल ने जवाब दिया, 'थोड़ा आगे था ये, सॉरी।' जायसवाल ने कहा, 'बहुत दूर है।'



जायसवाल-गिल का कमालहाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेलते हुए जायसवाल दो बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर आउट हुए थे। लेकिन, हेडिंग्ले में उन्होंने इस गलती को नहीं दोहराया। शुभमन गिल ने भी शानदार बल्लेबाजी की। पहले दिन टीम इंडिया ने 359 रन बोर्ड पर लगा दिए। इसमें शुभमन गिल 127 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं ऋषभ पंत भी 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की शानदार पारी खेली।

Loving Newspoint? Download the app now