Next Story
Newszop

बेंगलुरु की मार्केट में छात्रा को दबोचकर करने लगा स्मूच, बैड टच भी किया, 12 दिन बाद ऐसे गिरफ्तार हुआ मो. शरीफ

Send Push
बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पूर्वी इलाके में एक 18 साल की कॉलेज छात्रा के साथ एक अनजान आदमी ने बदतमीजी की। छात्रा अपनी रोजमर्रा की चीजें खरीदने के लिए बाहर गई थी, तभी यह घटना हुई। शख्स ने बीच बाजार लड़की को खींचा उसके साथ स्मूच किया और वहां से भाग गया। लड़की के घरवालों की शिकायत पर सिरफिरे की तलाश की और आखिर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसका नाम मोहम्मद मारूफ शरीफ है।



लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी के साथ 11 जुलाई को शाम 7.45 बजे से 8 बजे के बीच यह घटना हुई। नागवारा के पास रहने वाली लड़की ने अपने माता-पिता को बताकर शाम को बाजार के लिए निकली थी।

अचानक पीछे से आकर शख्स ने पकड़ालड़की स्कूटर लेकर खरीदारी करने के लिए मार्केट आई थी। वह शाम 7.45 बजे दुकान के पास पहुंची। उसने अपनी स्कूटर खड़ी की और सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रही थी। उस जगह पर थोड़ा सन्नाटा था हालांकि रोड से गाड़ियां खूब निकल रही थीं। तभी अचानक एक अजनबी उसके पास आया और उसे पीछे से गले लगा लिया। जब लड़की ने विरोध किया, तो उसने उसे कसकर पकड़ लिया।

लड़की के पीछे दौड़ाउसने जबरदस्ती उसका चेहरा पकड़ा और उसे चूमने लगा। उसके लड़की के साथ गलत हरकतें भी कीं। लड़की को वह स्मूच कर रहा था इसलिए वह चिल्ला नहीं पा रही थी। आखिरकार किसी तरह उसने इस शख्स से खुद को छुड़ाया। उसे धक्का दिया और अपनी स्कूटर की ओर चिल्लाते हुए भागी। वह आदमी कुछ दूर तक उसके पीछे भागा और उसे गालियां देने लगा। लड़की ने दो लोगों को आते हुए देखा और उनसे मदद मांगी।



घर आकर लड़की ने माता-पिता को बताई घटनाजैसे ही वे दोनों आदमी उस अजनबी की ओर बढ़ने लगे, वह वहां से भाग गया। डरी हुई लड़की घर वापस आई और अपने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। माता-पिता ने उसे समझाया और अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

डरी हुई है लड़कीएक सीनियर पुलिस अफसर के अनुसार, इस घटना से लड़की बहुत डर गई है। वह घर से बाहर निकलने से भी डर रही है। पुलिसवालों को उसे समझाकर घटना स्थल पर 'महेजर' (जांच के लिए) लाना पड़ा। इस मामले में BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 74 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पकड़ा गयाआरोपी, मोहम्मद मारूफ शरीफ, 28 साल का है। उसकी एक पालतू पक्षी की दुकान है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बाताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके और आसपास के सारे सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। उसके बाद आरोपी तक पहुंचे।

Loving Newspoint? Download the app now