Next Story
Newszop

कील-मुंहासों से भरा पड़ा है चेहरा? क्रीम या फेस वॉश नहीं किचन की चीजे आएंगी काम, बस तरीका जान लो

Send Push
हर कोई ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है, लेकिन सबसे ज्यादा बेदाग और निखरी त्वचा की चाहत उन लोगों को होती है, जिनके चेहरे पर कील-मुंहासों की भरमार होती है। इन लोगों का चेहरा मुहांसों के कारण पूरी तरह से लाल पड़ा होता है। इस स्थिति का सामना कर रहे लोग हर कही-सुनी बात को आजमा कर देखते हैं। अब वो कोई स्किन केयर प्रोडक्ट हो या फिर कोई दवाई, ये लोग हर चीज खुद पर ट्राई करने के लिए तैयार हो जाते हैं। ऐसे में सबसे कॉमन बदलाव फेस क्रीम से लेकर फेस वॉश तक किसी भी चीज का हो सकता है।
आपको बता दें कि बेदाग त्वचा की खातिर लोग, जिन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, वो कोई आलतू-फालतू नहीं होते हैं। ये बहुत महंगे होते हैं, यही कारण है कि जब चेहरा साफ नहीं होता है, तो लोगों को बहुत गुस्सा आता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे भरे पड़े हैं और किसी प्रोडक्ट का कोई खास असर नहीं होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इंस्टाग्राम से मिली जानकारी image

जी हां, इंस्टाग्राम पर किसी @letshaveglowgurll नाम के पेज पर कुछ बेहतरीन रेमेडीज को शेयर किया है। इस वीडियो में लड़की ने दावा किया है कि जब उनके चेहरे पर कोई चीज काम नहीं करती है, तो वो इसी नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं।

इस नुस्खे में सभी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का सामना नहीं करना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि कील मुंहासों से कैसे छुटकारा पाया जाए?


कच्चा दूध और शहद image

जी हां, आप इन दोनों चीजों को मिलाकर क्लींजर तैयार कर सकते हैं। इससे चेहरे में जमा मैल की काली परत को निकालने में मदद मिलेगी। साथ ही, आप त्वचा को छीले बिना धीरे-धीरे साफ कर पाएंगे।





एलोवेरा और नीम पेस्ट मास्क image

एलोवेरा और नीम दोनों को ही चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस फेस मास्क की मदद से आप एक्टिव मुंहासों को कम कर सकते हैं। इससे चेहरे की लालिमा को शांत किया जा सकता है।




चावल के पानी से बनाएं टोनर image

ये बहुत ही पॉपुलर रेमेडी है। इसमें चावल के पानी की मदद से त्वचा के पोर्स को कसा जाता है। साथ ही, ये टोनर चेहरे पर निखार लाता है और चेहरे की सूजन को भी कम करने में मदद करता है।




हल्दी और दही का इस्तेमाल image

हल्दी और दही का कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आप त्वचा को मुंहासे के दागों से बचा सकते हैं। इसके साथ ही, चेहरे पर नए पिंपल्स नहीं आएंगे। इससे चेहरे को चमकाया भी जा सकता है।


मुंहासों से कैसे पाएं छुटकारा?​


ग्रीन टी और गुलाब जल image

इस नुस्खे के लिए आपको पहले ग्रीन टी बनानी होगी। अब इसमें गुलाब जल मिलाएं और बर्फ की ट्रे में जमा दें। इस नुस्खे की मदद से पिंपल्स कम होते हैं और चेहरे पर ताजगी भरी चमक दिखती है।





(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now