आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी दुर्घटना की सूचना सामने आ रही है। आगरा शहर के बल्केश्वर इलाके में महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरी। दरअसल, दीवार की ग्रिल पर खड़े होकर लोग यमुना नदी को निहार रहे थे। दबाव अधिक बढ़ने के कारण दीवार गिर पड़ी। इसमें 20 से अधिक लोगों के दबे होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। इस मामले में डीएम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति मिसिंग नहीं है। इसके बाद भी गोताखोर यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं।
आगरा के महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मंदिर की पीछे की दीवार और छत का करीब तीन फीट हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। उस समय परिसर में मौजूद लोग दीवार के सहारे खड़े थे, जो सीधे करीब 15 फीट नीचे यमुना में गिर पड़े। हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस-प्रशासन को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।
ऐसे हुआ हादसामहालक्ष्मी मंदिर प्रांगण में सोमवार शाम 6:30 बजे 30 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। इसी दौरान पीछे की दीवार का हिस्सा अचानक गिर गया। दीवार गिरते ही उसके सहारे खड़े लोग और दीवार से टकराकर छत पर खड़े लोग भी नीचे जा गिरे। वहीं, कुछ श्रद्धालु यमुना में गिरने की बात भी सामने आई है। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं के मलबे के नीचे दबने का मामला सामने आया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मलबे से 6 लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कुछ लोगों को यमुना नदी से बाहर निकाला गया है। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
यमुना में उतारे गए गोताखोरघटना को देखते हुए प्रशासन की ओर से यमुना नदी में गोताखोरों को उतारा गया। लापता लोगों की तलाश के लिए 9 गोताखोर नदी में उतारे गए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है। वहीं, डीएम का इस पूरे मामले में बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि हादसे में कोई लापता नहीं है। एहतियातन गोताखोरों को नदी में उतारा गया है। जांच की जा रही है।
मौके पर पहुंचे विधायकहादसे के समय बीजेपी विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल बल्केश्वर महादेव मंदिर इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने राहत कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही, अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। घटना के बाद पुलिस अलर्ट है। एहतियातन महालक्ष्मी मंदिर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। गेट बंद करवा दिए गए हैं। एंबुलेंस लगातार अंदर-बाहर आ-जा रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मंजरचश्मदीदों ने घटना का भयावह मंजर बताया। मंदिर में घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने कहा कि मैं माता के दर्शन के लिए मंदिर आ रहा था। गेट पर पहुंचा तो लोग बाहर भागते दिखे। अंदर गया तो तीन लोग खून से लथपथ भागते हुए मिले। उन्होंने बताया कि दीवार गिर गई है और कई लोग यमुना में जा गिरे हैं। लोगों का दावा है कि हादसे के समय परिसर में करीब 40 लोग मौजूद थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि दीवार का हिस्सा अंदर की ओर नहीं गिरा। अगर ऐसा होता तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु मलबे के नीचे दब जाते और जनहानि बहुत ज्यादा होती। मंदिर में मीडिया का प्रवेश रोक दिया गया है। मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।

आगरा के महालक्ष्मी मंदिर की दीवार गिरने का मामला सामने आया है। इसमें कई लोगों के दबे होने की सूचना है। डीएम का बयान सामने आया है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।#Agra #UttarPradesh @NavbharatTimes pic.twitter.com/IWWdeMmzy0
— NBT Uttar Pradesh (@UPNBT) September 8, 2025
यमुना में उतारे गए गोताखोरघटना को देखते हुए प्रशासन की ओर से यमुना नदी में गोताखोरों को उतारा गया। लापता लोगों की तलाश के लिए 9 गोताखोर नदी में उतारे गए हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और लापता लोगों की तलाश जारी है। वहीं, डीएम का इस पूरे मामले में बयान सामने आया है। उन्होंने दावा किया कि हादसे में कोई लापता नहीं है। एहतियातन गोताखोरों को नदी में उतारा गया है। जांच की जा रही है।
मौके पर पहुंचे विधायकहादसे के समय बीजेपी विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल बल्केश्वर महादेव मंदिर इलाके में बाढ़ की स्थिति का जायजा ले रहे थे। उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने राहत कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही, अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। घटना के बाद पुलिस अलर्ट है। एहतियातन महालक्ष्मी मंदिर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। गेट बंद करवा दिए गए हैं। एंबुलेंस लगातार अंदर-बाहर आ-जा रही हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मंजरचश्मदीदों ने घटना का भयावह मंजर बताया। मंदिर में घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने कहा कि मैं माता के दर्शन के लिए मंदिर आ रहा था। गेट पर पहुंचा तो लोग बाहर भागते दिखे। अंदर गया तो तीन लोग खून से लथपथ भागते हुए मिले। उन्होंने बताया कि दीवार गिर गई है और कई लोग यमुना में जा गिरे हैं। लोगों का दावा है कि हादसे के समय परिसर में करीब 40 लोग मौजूद थे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि दीवार का हिस्सा अंदर की ओर नहीं गिरा। अगर ऐसा होता तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु मलबे के नीचे दब जाते और जनहानि बहुत ज्यादा होती। मंदिर में मीडिया का प्रवेश रोक दिया गया है। मेयर हेमलता दिवाकर और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं।
You may also like
Gehlot का भजनलाल सरकार पर निशाना, कहा-भाजपा के लोग दावा करते थे कि डबल इंजन सरकार...
जोधपुर का अनोखा मंदिर! जहां भगवान नहीं बल्कि रावण की होती है पूजा, जानें क्या है इसके पीछे की मान्यता
पलक झपकते ही फ़ोन गायब करने वाला 'उस्ताद' चोर GRP के हत्थे चढ़ा
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज
प्रेमानंद जी महाराज का जीवन दर्शन: कठिनाइयों में कैसे पाएं सच्चा सुख?