रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सासाराम में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को होटल के कमरे में गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र में हुई।
होटल के कमरे में हुई वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक, सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के माईको के पास एक निजी गेस्ट हाउस में प्रेमी जैकी नट ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। फिर खुद भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। होटल के कमरे में यह वारदात हुई है। इस घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई।
पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सासाराम एसडीपीओ 1 दिलीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी है। हर एंगल को खंगाला जा रहा है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
युवक शादी के लिए बना रहा था दबाव
लड़की की मां ने बताया कि उसकी बेटी एक मॉल में काम करती थी। उसने कहा कि कुछ घंटे पहले ही वह अपनी बेटी को बाजार में छोड़कर आई थी। लेकिन बाद में पता चला कि उसकी बेटी को बॉलिया के रहने वाले एक युवक ने होटल के कमरे में गोली मार दी है। लड़की की मां के अनुसार, युवक उनकी बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था। अंतर्जातीय होने के कारण लड़की शादी नहीं करना चाहती थी। इसी गुस्से में आकर युवक ने यह कदम उठाया।

You may also like
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के काफिला पर ग्रामीणो के द्वारा हमला
सिंधिया की शिवपुरी में BJP पार्षदों की बगावत, नपा अध्यक्ष के खिलाफ सड़क पर उतरे, अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे
दर्दनाक हादसा: पटना के बाढ़ में शौच के लिए जा रहे 6 लोगों को थार ने कुचला, 4 की मौत
बांदा: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत
रेप, ड्रग्स, अपहरण... 100 करोड़ की अवैध संपत्ति ढहाई, लेकिन 34 दिन बाद भी जाल में नहीं फंसी 'मछली'