Next Story
Newszop

गणपति विसर्जन से पहले 34 वाहनों में RDX...मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली धमकी, आतंकियों की संख्या भी बताई

Send Push
मुंबई: गणपति बप्पा विदाई से पहले मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर धमकी मिली है। इसमें कहा गया है कि आंतकी शहर में घुस चुके हैं। उन्होंने 34 वाहनों में आरडीएक्स रख दिया है। कंट्राेल रूम में यह मैसेज आने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस के अनुसार यह धमकी भरा मैसेज गुरुवार को मुंबई यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिला था। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई पुलिस एक धमकी भरा संदेश मिलने के बाद हाई अलर्ट पर है, क्योंकि मैसेज में दावा किया गया है कि 14 आतंकवादी 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस आए हैं। उसे वाहनों में रख दिया है। अधिकारी ने बताया कि गणेश उत्सव के 10वें दिन यानी अनंत चतुर्थी के लिए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था कर रही है।





जिससे देश हिल जाएगा...

मुंबई पुलिस ने व्हाट्सएप पर आई इस धमकी के बाद ऑनग्राउंड पुलिस फोर्स को जहां अलर्ट कर दिया है तो वहीं क्राइम ब्रांच ने धमकी की जांच शुरू कर दी है। इसके आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) तथा अन्य एजेंसियों को भी सूचित कर दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि धमकी भरे संदेश में 'लश्कर-ए-जिहादी' नामक संगठन का नाम भी था। मुंबई पुलिस अधिकारी के अनुसार संदेश भेजने वाले ने दावा किया है कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं। उन्होंने 34 वाहनों में 400 किलोग्राम आरडीएक्स रखा है ताकि विस्फोट किए जा सकें। इससे देश हिल जाएगा।





लाखों लोगों की होती है भीड़

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव सबसे बड़ा पर्व है। इस मौके पर शैक्षणिक संस्थानों में लंबा अवकाश रहता है। 10वें दिन जब विघ्नहर्ता की विदाई होती है तो मुंबई की सड़कों पर हजारों से लेकर लाखों लोगों की भीड़ अलग-अलग क्षेत्राें में उमड़ती है। शनिवार को अंतिम दिन शांतिपूर्वक विसर्जन सुनिश्चित करने के ड्यूटी पर तैनात पुलिस की चिंता इस मैसेज ने और बढ़ा दी है, हालांकि मुंबई पुलिस ने आग्रह किया है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुंरत मुंबई पुलिस के साथ साझा करें।

Loving Newspoint? Download the app now