नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने कमाल कर दिया। दोनों ने मिलकर कंगारुओं के धागे खोल दिए। दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 168 रन की साझेदारी की। दोनों ने मिलकर भारत को मैच जिताया। टीम इंडिया ने 9 विकेट से ऑस्ट्रेलिया को हराया। रोहित शर्मा ने शतक जड़ते नाबाद 121 रन की पारी खेली। वहीं विराट कोहली ने 74 रन की नॉट आउट पारी खेली।
इस मैच से पहले कोहली ने लगातार 2 मैच में डक बनाए थे। इसके बाद कोहली की काफी आलोचना हो रही थी। वहीं रोहित पहले मैच में फ्लॉप हुए थे तो उनको भी फैंस ट्रोल कर रहे थे। लेकिन, अब तीसरे वनडे में दोनों ने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया। हालांकि, अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि कुछ सिलेक्टर्स चाहते थे कि विराट-रोहित फेल हो जाएं।
मोहम्मद कैफ ने किया बड़ा खुलासा
मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'उन्हें पता है कि लोग उनकी नाकामी का इंतजार कर रहे हैं। कुछ चयनकर्ता और मीडिया वाले उन्हें रन बनाते हुए नहीं देखना चाहते थे। दोनों ही अपने आलोचकों को गलत साबित करने के लिए दृढ़ हैं। वे फोकस और काम थे। वे अपनी शर्तों पर मैदान में उतरना चाहते हैं और हार नहीं मानेंगे।'
कैफ ने आगे कहा, 'विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 के वनडे विश्व कप के लिए जरूरी हैं। दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर आपको इन दोनों की जरूरत पड़ेगी। लोग इनका समर्थन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि इन दोनों ने कुछ भी गलत नहीं किया है।' बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा अब नवंबर के अंत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।

You may also like

टोपी, दाढ़ी, बुर्के में दिखती है दहशतगर्दी! संगीत सोम के बयान पर भड़के संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क

Delhi NCR Night Life NCR की इन 6 जगहों पर लगा` रहता है लड़के लड़कियों का जमावड़ा आधी रात तक चलती है रंगीन पार्टी

आकार पटेल / वह तीन वजहें जिनके दम पर न्यूयॉर्क मेयर पद की दहलीज पर पहुंचे हैं जोहरान ममदानी

ASEAN Summit में भारत की जय जयकार, चीन के सबसे बड़े दुश्मन ने जमकर की तारीफ, जानें क्या कहा

Weekend Ka Vaar LIVE: 2 कंटेस्टेंट्स का एविक्शन एक साथ, अपने चुलबुल पांडे का हाल पूछने आईं रज्जो सोनाक्षी सिन्हा