सैंटियागो: कॉपर यानी तांबा, आज वैश्विक अर्थव्यवस्था से सबसे ज्यादा जुड़ी हुई धातु है। परिवहन से लेकर विनिर्माण और विद्युतीकरण तक के क्षेत्र में इसकी अहम भूमिका है। वर्तमान ग्रीन एनर्जी पर पूरी दुनिया का जोर है, जो बताता है कि आने वाले समय में तांबे की वैश्विक मांग और बढ़ने वाली है। यही वजह है कि कॉपर को आज की दुनिया में दूसरा सोना (सेकंड गोल्ड) कहा जा रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी खनन कंपनी बीएचपी का अनुमान है कि साल 2050 तक तांबे की मांग में 70 प्रतिशत की वृद्धि होगी और यह सालाना 5 करोड़ टन तक पहुंच जाएगी। इसके चलते खनन कंपनियों में इसे ज्यादा से ज्यादा निकालने के लिए होड़ मची है। ऐसे में आइए देखते हैं तो कि दुनिया की 5 खदानें कौन हैं, जो सबसे ज्यादा तांबा निकाल रही हैं। 1- एस्कोंडिडा (चिली)सबसे ज्यादा तांबा निकालने के मामले में चिली की विशाल एस्कोंडिडा खदान पहले नंबर है, जो 2023 से 16 प्रतिशत की वृद्धि के के साथ 12.8 लाख टन धातु का उत्पादन कर रही है। एस्कोंडिडा का अधिकांश स्वामित्व और प्रबंधन BHP (57.5%) के पास है, जिसमें रियो टिंटो की 30 प्रतिशत और जापान की मित्सुबिशी और जेएक्स एडवांस्ड मेटल की शेष हिस्सेदारी है। 2- ग्रासबर्ग (इंडोनेशिया)इंडोनेशिया में मौजूद ग्रासबर्ग खदान का खदान का स्वामित्व फ़्रीपोर्ट मैकमोरन और पीटी मिनरल इंडस्ट्री के पास संयुक्त रूप से है। इस खदान ने 2024 में 816,466 टन तांबे का उत्पादन किया, जो 2023 से 8.4% अधिक है। भारी बारिश और भूस्खलन से बाढ़ और मलबे के प्रवाह के कारण ग्रासबर्ग में काम 2023 में अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन 2024 में आसमान साफ था। 3- कोलाहुआसी (चिली)ग्लेनकोर, एंग्लो अमेरिकन और मित्सुई के संयुक्त स्वामित्व वाली चिली की कोलाहुआसी खदान में 2024 में इसका उत्पादन 2.5% गिरकर 558,636 टन रह गया, जबकि पिछले वर्ष यह 573,200 टन था। 4- कामोआ-काकुला (कांगो)कामोआ-काकुला खदान परिसर का स्वामित्व इवानहो माइंस, ज़िनिंग माइनिंग, डीआरसी सरकार और क्रिस्टल रिवर ग्लोबल के पास है। इस खदान ने 2024 में अपना उत्पादन बढ़ाकर 437,061 टन कर दिया, जो 2023 से 11% अधिक है। 2023 में कामोआ-काकुला को दुनिया की सबसे कम कार्बन उत्सर्जन करने वाली प्रमुख तांबे की खदान का नाम दिया गया। 5- ब्यूनाविस्टा (मेक्सिको)मेक्सिको में ब्यूनाविस्टा खदान 2024 में 433,000 टन धातु के उत्पादन के साथ पांचवें स्थान पर रही। साल 2023 में 416,600 टन की तुलना में यह 4% अधिक है। यह उत्तरी अमेरिका की सबसे पुरानी संचालित तांबे की खदान है।
You may also like
आज का पंचांग 20 अप्रैल 2025 : आज वैशाख कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त
20 अप्रैल को इन राशियो के जीवन मे आ सकता है शुभ समय…
बॉबी देओल ने साझा की 'जब वी मेट' के निर्माण की कहानी
20 अप्रैल से बदल जाएगा शनि, इन 2 राशियों का स्वामी ग्रह, जानिए इन राशियों से जुड़ी खास बातें…
मुस्लिम समुदाय केंद्र से लंबे संघर्ष के लिए तैयार, वक्फ (संशोधन) अधिनियम की वापसी का आग्रह