Next Story
Newszop

Jalaun News: कमरे में सो रही भाभी और ननद को सांप ने डसा, एक ने तोड़ा दम, 1 साल पहले हुई थी शादी

Send Push
विशाल वर्मा, जालौन: जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चक जगदेवपुर निवासी दीपक की पत्नी काजल (22 वर्ष) और बहन दृष्टि को रात को सोते समय सांप ने अचानक काट लिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई, जबकि दृष्टि की हालत में सुधार हो रहा है।



दरअसल, देर रात खाना खाने के बाद काजल और उसकी ननद दृष्टि एक ही कमरे में सो रही थीं। तभी रात में सांप ने काजल को कंधे पर और दृष्टि को हाथ पर काट लिया। जब दोनों की नींद खुली तो उन्होंने सांप को देखा और चीखने लगीं। परिवार के लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाया, लेकिन इलाज के दौरान शनिवार सुबह काजल की मौत हो गई।



आइसक्रीम बेचने का काम करता है पति

दीपक आइसक्रीम बेचने का काम करता है और वह अक्सर घर से बाहर रहता है। काजल की एक साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी अचानक मौत से परिवार में शोक की लहर है। वहीं, दृष्टि का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



पुलिस को घटना की जानकारी होने पर फैक्ट्री एरिया चौकी प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Loving Newspoint? Download the app now