Top News
Next Story
Newszop

मध्य प्रदेश में शिक्षकों को नियुक्ति मिलने का रास्ता साफ, इस दिन से मिलेंगे ज्वॉइनिंग लेटर

Send Push
भोपाल: मध्य प्रदेश का स्कूल शिक्षा विभाग जल्द ही नई नियुक्तियां करने जा रहा है। 4 हजार युवाओं को शिक्षक पद पर नियुक्ति मिल सकती है। यह भर्ती उच्च माध्यमिक शिक्षक (वर्ग-1) 2023 के पात्र अभ्यर्थियों के लिए होगी। सरकार अब इनकी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करेगी। 12 नवंबर से जारी होंगे नियुक्ति पत्र स्कूल शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि उच्च न्यायालय ने उच्च माध्यमिक शिक्षकों के ईडब्ल्यूएस के पात्र अभ्यर्थियों की याचिका पर उनके पक्ष में निर्णय दिया है। इसके कारण अब विभाग 12 नवंबर से नियुक्ति पत्र जारी करना शुरू कर देगा। 8000 से अधिक पदों पर होनी है भर्तीआपको बता दें कि अभी उच्च माध्यमिक शिक्षक 2023 की भर्ती प्रक्रिया स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग कर रहे हैं। फिलहाल यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। राज्य में आठ हजार 720 पदों पर भर्ती होनी है। 848 ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को नहीं मिल पाई थी नियुक्तिवर्ष 2018 में स्कूल शिक्षा विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक यानी वर्ग-1 के अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए परीक्षा कराई थी। 29 सितंबर 2022 को नियुक्ति प्रक्रिया को नई भर्ती बताकर ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक दी गई थी। इस कारण 848 ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई थी। 2018 के परीक्षा परिणाम के आधार पर हुई थी भर्तीइस भर्ती को भी वर्ष 2018 के परीक्षा परिणाम के आधार पर ही किया गया था। तब ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका लगा दी। इस कारण नई भर्ती पर रोक लगा दी गई। अब उच्च न्यायालय ने 848 अभ्यर्थियों को 45 दिन में नियुक्ति देने का आदेश दिया है।
Loving Newspoint? Download the app now