लखनऊः उत्तर प्रदेश के अयोध्या के मिल्कीपुर में उपचुनाव का ऐलान नहीं हुआ है। चुनाव आयोग ने कहा कि जिन सीटों के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं, वहां पर अभी चुनाव नहीं होंगे। अब इस पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। अखिलेश ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर सिर्फ एक लाइन की पोस्ट लिखी है। उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया है। यहां तक कि संदर्भ के बारे में भी स्पष्ट कुछ नहीं लिखा है लेकिन माना जा रहा है कि उन्होंने मिल्कीपुर चुनाव को लेकर ही उनकी यह टिप्पणी है।दरअसल, हालिया लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट पर सपा के अवधेश प्रसाद ने भाजपा को हराकर सबको चौंका दिया था। भाजपा के राम मंदिर मुद्दे को यह बड़ा झटका था। अवधेश प्रसाद ने इसके बाद अपनी मिल्कीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया था। इस सीट पर उपचुनाव होने के आसार थे लेकिन मंगलवार को चुनाव आयोग ने जब उपचुनावों का ऐलान किया तो प्रदेश की बाकी 9 सीटों की तारीख घोषित कर दी लेकिन मिल्कीपुर को छोड़ दिया। पूछे जाने पर कहा कि जिन सीटों को लेकर मामला कोर्ट में विचाराधीन है, उन पर अभी चुनाव नहीं होंगे।
सोशल मीडिया पर इसे लेकर कहा जा रहा है कि भाजपा सरकार के इशारे पर ऐसा किया गया है। अखिलेश ने भी इसे लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'जिसने जंग टाली है। समझो उसने जंग हारी है।' हालांकि अखिलेश ने इसमें न किसी का नाम लिया है और न ही संदर्भ का उल्लेख किया है लेकिन माना जा रहा है और ऐसा जाहिर भी है, उन्होंने मिल्कीपुर सीट को लेकर भाजपा पर तंज कसा है। बता दें कि मिल्कीपुर सीट पर जिस याचिका को लेकर चुनाव टाला गया है, गोरखनाथ बाबा के वकील ने उसे वापस लेने का फैसला किया है। उपचुनावों के ऐलान के बाद उन्होंने यह ऐलान किया है।जिसने जंग टाली है, समझो उसने जंग हारी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 15, 2024
You may also like
उप्र में खान-पान की चीजों में मानव अपशिष्ट मिलाना हाेगा संज्ञेय अपराध, शीघ्र आएगा कठोर कानून : मुख्यमंत्री याेगी
सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
रायपुर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्ति पर भाजपा ने कसा तंज
मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामायण पाण्डेय को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
सहारनपुर में रोटी पर थूकते हुए वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक डीएम बनी काजल, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
विवाहिता को जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पति समेत छह पर केस दर्ज
ये Gaming Mouse आपकी गेमिंग स्पीड को करेंगे रॉकेट जैसा तेज, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में धड़ाम हो गया आसमान चढ़ा दाम
भारत में बनेगी परमाणु पनडुब्बियां, चीन को समुद्र में घेरेगी मोदी सरकार की ये खास योजना!
स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म करना चाहती हैं भूमि पेडनेकर
Sharad Purnima Mahatva in Hindi: क्यों मनाई जाती है शरद पूर्णिमा, क्या है इसका धार्मिक महत्व, जानें शरद पूर्णिमा की परंपरा और मान्यताएं
नकली दवाओं के खिलाफ भारत सरकार की मुहिम तेज, जानें क्या है स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना?
तीन कारणों से बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को होगा सबसे बड़ा फायदा…
बहराइच में सीएम योगी की सख्ती से उपद्रवी बेदम, स्थिति सामान्य
Sharad Purnima Puja Vidhi: शरद पूर्णिमा की पूजा विधि, सामग्री लिस्ट और शुभ मुहूर्त यहां जानें
Sharad Purnima Vrat Katha 2024: शरद पूर्णिमा के दिन कौन सी कथा पढ़नी चाहिए? यहां जानिए इस पर्व की पौराणिक कहानी
राजस्थान की रेत में दफन प्रेम की दास्तान, वीडियो में देखें मूमल की अधूरी प्रेम कहानी
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रौशनी में क्यों रखते हैं खीर, वीडियो मे जानें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
आने वाली तिमाही में ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी: निपुण मेहता
झारखंड की जनता गठबंधन को देगी जनादेश, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार : राजेश ठाकुर