आज का मौसम 08 नवंबर 2025, नई दिल्ली: देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बीच कुछ राज्यों में हो रही बारिश ठंड के अहसास को और बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने आज तीन राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण के तीन राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट है। इस बारिश की वजह से इन राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है। जिससे सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होगी।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसमदिल्ली में आज (8 नवंबर) को तापमान में और कमी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह और शाम हवा चलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। कानपुर और इटावा में न्यूनतम तापमान 10℃ से भी नीचे लुढ़क गया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने से ठंडक बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। 8 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। जबकि 9 और 10 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। इसी तरह 11, 12 और 13 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसमउत्तराखंड में शुष्क मौसम के चलते चटक धूप खिल रही है। जबकि दिन के समय सूरज की तपिश परेशान कर रही है। मैदानी क्षेत्रों में दिन का पारा बढ़ रहा है। देहरादून के अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का अधिकतम तापमान ढाई गुना अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों भी गर्मी पड़ रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ रही है लेकिन दिन के समय सूरज के तेवर तल्ख हो रहे हैं।

You may also like

PAK vs SA Highlights: स्पिन की जाल में फंसी साउथ अफ्रीकी बैटिंग, रिकॉर्ड तोड़ जीत के साथ शाहीन अफरीदी की कप्तानी का आगाज

'राहुल गांधी की दुकान बंद हो जाएगी', अमित शाह ने इशारों में महागठबंधन को दे दिया तगड़ा वाला संदेश, सियासी हलचल तेज

Sofia Ansari Sexy Video : सोफिया अंसारी का सेक्सी वीडियो ने मचाया तहलका, फैंस के दिलों पर गिरी बिजली!

प्रशासनिक उदासीनता के कारण लंबित है फैमिली पेंशन : एसोसिएशन

फिल्मी सितारों के साथ बांकेबिहारी जी महाराज को ध्वजा चढ़ाएंगे धीरेन्द्र शास्त्री