Next Story
Newszop

बड़ा मंगल पर त्रिकोण योग का शुभ संयोग, मेष-वृश्चिक समेत शिवजी की प्रिय राशि को हनुमानजी दिलाएंगे लाभ

Send Push
Bada Mangal Horoscope : आज ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल है। और आज बड़े मंगलवार पर त्रिकोण योग का शुभ संयोग बन रहा है। और यह त्रिकोण योग बना रहे हैं मंगलवार के स्वामी ग्रह मंगल। दरअसल मंगल से पंचम भाव में चंद्रमा का संचार होगा और चंद्रमा से पंचम भाव में शुक्र का गोचर होगा और शुक्र से पंचम भाव में फिर मंगल का गोचर होगा, ग्रहों का यह संयोग ज्येष्ठ मास के पहले मंगलवार यानी बड़े मंगलवार के दिन बनना न सिर्फ हनुमान जी की प्रिय राशियां मेष और वृश्चिक, जिसके स्वामी मंगल हैं, उनके लिए लाभदायक रहेगा, साथ ही यह भगवान शिव की प्रिय राशि कर्क जिसके स्वामी चंद्रमा और भगवान विष्णु की प्रिय राशि मीन जिसके स्वामी गुरु हैं, उनको भी लाभ प्रदान करेगा। आइये जानते हैं कि मेष समेत इन 4 राशियों को आज बड़े मंगल पर क्या लाभ मिलेगा।
​मेष राशि, सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा image

बड़ा मंगल हनुमानजी की प्रिय राशि मेष के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। आज बड़े मंगलवार को मेष राशि के जातकों की सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में आप ऊर्जावान रहेंगे और आत्मविश्वास से भरे हुए फैसले ले पाएंगे। शासन और प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। आपको राज सत्ता का सुख प्राप्त होगा। इलेक्ट्रिसिटी, तेल, प्राकृतिक गैस आदि से जुड़े काम करने वालों को आज अतिरिक्त लाभ हो सकता है। परिवार में माता का सहयोग प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा।

बड़ा मंगल पर मेष राशि के लिए उपायः आज 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।


​कर्क राशि, कारोबार में करेंगे तरक्की image

बड़ा मंगल भगवान शिव की प्रिय राशि कर्क के लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप पर हनुमानजी और शिवजी दोनों की कृपा रहेगी। आज आप बुद्धि और विवेक से कारोबार और करियर में तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। इसके साथ ही आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए फैसले ले पाएंगे। सेवा, चिकित्सा, संपत्ति आदि के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। आज आपकी नेतृत्व क्षमता का बोलबाला होगा। प्रबंधन शैली की सराहना होगी। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी।

बड़ा मंगल पर कर्क राशि के लिए उपायः आज सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद सुंदरकांड का पाठ करें।


​वृश्चिक राशि, धन प्राप्ति के प्रयास होंगे सफल image

बड़ा मंगल हनुमानजी की प्रिय राशि वृश्चिक के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका अटका हुआ कोई काम हनुमानजी की कृपा से पूरा होगा। यही नहीं अगर बाजार में पैसा फंसा था तो वह भी अप्रत्याशित रूप से वापस आ सकता है। पूर्व में किया गया निवेश आपको जबरदस्त लाभ दिलाएगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। आज आपको कम मेहनत में अधिक लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातक आज किसी संकट से बाहर आएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उम्मीद की नई किरण लेकर आ रहा है।

बड़ा मंगल पर वृश्चिक राशि के लिए उपायः आज ऊं हं हनुमते नमः मंत्र का 1 माला जप करें। इसके बाद हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।


​मीन राशि, मनचाहा लाभ मिलने के आसार image

बड़ा मंगल भगवान विष्णु की प्रिय राशि मीन को मनचाहा लाभ दिलाएगा। आज कारोबार में आपको बड़ा मुनाफा दिलाने वाला सौदा मिल सकता है। विरोधी भी आपकी तरक्की को देखकर हैरान रहेंगे। कारोबार में विस्तार के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से लाभ मिलेगा। आज आपको पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के आसार हैं। मान सम्मान में इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों में आज आपका मन लगेगा। दान पुण्य कर सकते हैं।

बड़ा मंगल पर मीन राशि के लिए उपायः आज भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम जी के दूत हनुमान जी के मंत्र ऊं ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः का 108 बार जप करें।

Loving Newspoint? Download the app now