सुमित शर्मा, कानपुर: यूपी के कानपुर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गुरुवार को पूरा परिवार 11 हजार वोल्ट एचटी लाइन की चपेट में आ गया। जिसमें दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। इस हादसे में माता-पिता और सात साल का बेटा झुलस गया। जिसमें मां की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज उर्सला अस्पताल में चल रहा है। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब मकान शिफ्ट करने के दौरान लोहे की अलमारी उतार रहे थे। एचटी लाइन छज्जे को छू रही थी। स्थानीय लोगों ने केस्को के खिलाफ नाराजगी जताई है।
घाटमपुर निवासी अमित सविता बीते कई वर्षों से परिवार के साथ गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित बर्रा आठ में राजन कुशवाहा के मकान में किराए पर रह रहे थे। घर के नजदीक ही उनकी हेयर कटिंग की दुकान थी। उन्होंने दूसरी जगह घर किराए पर लिया था। गुरुवार को परिवार के साथ मिलकर सामान शिफ्ट कर रहे थे। तीसरी मंजिल से लोहे की अलमारी उतारने के दौरान अमित, पत्नी अनामिका, बेटी काव्य (10), बेटा अंश (07) करंट की चपेट में आ गए। जिससे पूरा परिवार झुलस गया।
बांस लगा रखा था
उनकी चीखपुकार सुनकर पड़ोसी और किराएदार बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने केस्को से लाइन बंद कराई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी को हैलट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हैलट में बर्न वार्ड की सुविधा नहीं होने की वजह से उर्सला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। काव्य ने उपचार के दौरान उर्सला अस्पताल में दम तोड़ दिया। किरायदारों ने पुलिस को बताया कि एचटी लाइन पर बांस लगा हुआ था। रात में या सुबह हवा चलने की वजह से गिर गया।
शटडाउन के लिए आवेदन
जिसकी वजह से एचटी लाइन छज्जे में छू गई। दीवार और रेलिंग में करंट फैल गया। डीसीपी साउथ के मुताबिक बच्ची की मौत हो गई है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी केस्को के अधिकारियों को देदी गई है। केस्को एमडी का कहना है कि सामान शिफ्ट करने से पहले शटडाउन के लिए सब स्टेशन में आवेदन करना चाहिए था। केस्को कर्मचारी अपनी देखरेख में पूरा कार्य कराते। जिससे हादसा होने से बच जाता। जेई से घटना की जानकारी ली जा रही है।

You may also like
Vivo T4x 5G पर आई भारी छूट! Limited टाइम ऑफर, कहीं चूक न जाएं!
आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, नारों के संग बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
बरेली पुलिस को मिला हाईटेक आरटीसी कंट्रोल रूम
सीएम याेगी ने लखनऊ में तीन दिवसीय 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव- 2025' का किया शुभारंभ
नदी से लापता व्यक्ति का शव बरामद