भारतीय शादियां अपने आप में किसी त्योहार से कम नहीं होती है। इनकी वाइब ही कुछ और होती है। शादी में बहुत सी रस्में होती हैं, जो घर में खुशियों का माहौल बनाकर रखती हैं। ऐसी ही एक रस्म मेहंदी की होती है। इस दिन दूल्हा-दुल्हन दोनों को ही मेहंदी लगाई जाती है। दुल्हनें अपने आधे-आधे हाथ और पैरों में मेहंदी लगाती हैं। ये बहुत ही कॉमन बात होती है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी मेहंदी देखी है, जिसे गर्दन और चेहरे पर भी लगाया गया हो? अगर आपका जवाब नहीं है, तो ये आर्टिकल पढ़ने के बाद आपका जवाब हां में बदलने वाला है। यहां हम ऐसी मेहंदी के बारे में बात कर रहे हैं, जिसे हाथ-पैरों तक सीमित नहीं रखा गया है। इस मेहंदी को शरीर के अन्य हिस्सों में भी लगाया गया है।
वीडियो में क्या है?
इंस्टाग्राम पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक महिला ने अपनी शादी वाले दिन चेहरे, कान और गले में मेहंदी लगाई हुई है। इस मेहंदी को लगाने के पीछे की वजह सोने के बढ़ते या यूं कहें कि आसमान छूते हुए दामों को बताया जा रहा है। अब क्योंकि महिला ने सोने की ज्वेलरी नहीं पहनी है, तो उसने नकली ज्वेलरी पहनने की जगह कुछ अलग ही क्रिएटिविटी दिखाते हुए मेहंदी से ज्वेलरी को अपने शरीर पर बनवा लिया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखकर लोगों के मिक्स रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
लोगों ने कैसे किया रिएक्ट?
इस वीडियो के कमेंट्स में लोगों ने मिक्स रिएक्शन दिया है। कई लोग दुल्हन की क्रिएटिविटी देखकर मजे ले रहे हैं और कई लोग ऐसे भी हैं, जो दुल्हन की सेहत को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कमेंट में लिखा है कि इस तरह चेहरे पर मेहंदी लगाने से कोई स्किन एलर्जी हो जाए तो क्या होगा। मगर ज्यादातर कमेंट्स में एक ही सवाल किया गया है कि जब ये मेहंदी हटेगी तब क्या करोगी? खैर, लोगों का रिएक्शन कुछ भी हो हम इस बात को मजाक में भी आपको करने की सलाह नहीं देंगे।
मेहंदी से हो सकता है नुकसान
जी हां, मेहंदी भी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है। कई लोग कहेंगे कि ये नेचुरल होती है, इससे क्या ही नुकसान हो सकता है? तो इसका जवाब है कि आजकल के मिलावटी समय में किसी भी चीज की कोई गारंटी नहीं ली जा सकती है कि ये नेचुरल होगा ही होगा। ऐसा मुमकिन है कि मेहंदी में भी मिलावट की गई हो। इसके अलावा, कई लोगों को मेहंदी से ही एलर्जी होती है। उनकी त्वचा पर मेहंदी सूट ही नहीं करती है। ऐसे में रैशेज और लालामी जैसी समस्याएं होने लगती है। यही कारण है कि शरीर और खासकर कि चेहरे पर मेहंदी लगाना बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
यूनिक मेहंदी कैसे लगाएं?
अगर आप इस तरह की मेहंदी सिर्फ इसलिए लगा रही हैं कि आपको कुछ अलग करना है, तो मेहंदी लगाने की जगह बदलने की कोई जरूरत नहीं है। आप मेहंदी का कुछ अलग सा डिजाइन तैयार करवा सकती हैं, जो सुंदर के साथ कोई मेसेज देने वाला भी हो। वहीं, मेहंदी की ज्वेलरी बनाने की बात है, तो आप मेहंदी से बाजूबंद बनवा सकती हैं। आप मेहंदी से टैटू बनवा सकती हैं, लेकिन इसे चेहरे पर लगाने की भूल बिल्कुल ना करें। इस तरह आप खुद को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

You may also like
Stocks in News 17 October 2025: Waaree Energies, Infosys सहित इन 10 शेयरों पर आज रहेगी नजर
तंत्र-मंत्र किया फिर बेस्ट फ्रेंड ने जबरन बदलवा दिया जेंडर` 18 दिन तक… करता रहा ये गंदा काम
गलती से भी इन लोगों के मत छूना पैर बन` जाएंगे पाप के भागी हो जाएंगे बर्बाद
कीर्ती सुरेश का 33वां जन्मदिन: साउथ सिनेमा की चमकती सितारा
रमा एकादशी: जानें इस व्रत की पौराणिक कथा और इसके लाभ