Next Story
Newszop

लंच में परोसे जहरीले मशरूम, खाते ही सास-ससुर समेत 3 की मौत..बाल-बाल बचा पति, अब 33 साल की जेल

Send Push
क्या मशरूम से भी जान ली जा सकती है? एक महिला ने इसी को 1 नहीं 3 मर्डर करने के लिए हथियार बना लिया। सास-ससुर और ननद की जान ले ली। पति की किस्मत अच्छी थी, जो बाल-बाल बच गया। अदालत में अब उसके गुनाहों का हिसाब हुआ है। महिला को 3-3 हत्याओं के आरोप में 33 साल की सजा सुनाई गई है।



यह मामला ऑस्ट्रेलिया का है। करीब 50 साल की एरिन पैटरसन नाम की महिला को बिना पैरोल 33 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई गई है। इस महिला ने अपने ही ससुराल वालों के साथ विश्वासघात किया और साजिश रचकर उनकी जान ले ली।



लंच के बहाने बुलाया बात जुलाई, 2023 की है। पैटरसन ने अपने पूर्व पति सिमोन पैटरसन और उसके अंकल-आंटी को लंच पर बुलाया। महिला ने बहाना बनाया कि उसे कैंसर हो गया है और समझ नहीं आ रहा है कि यह बात अपने दो बच्चों के साथ कैसे साझा करूं। इसी पर वह सभी की सलाह लेना चाहती है। रिश्ते में ससुर लगने वाले डॉन पैटरसन को जैसे ही यह खबर मिली, वह भावुक हो गए। अपनी पूर्व बहू का मुश्किल घड़ी में साथ देने के लिए लंच पर पहुंच गए। साथ में अपनी पत्नी गेल पैटरसन और उनकी बहन हीथर विल्किंसन को भी ले लिया।



खाने में परोसे जहरीले मशरूम एरिन पैटरसन की खतरनाक साजिश से हर कोई अनजान था। उसके रिश्तेदारों को भनक भी नहीं थी कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है। उसने खाने में डेथ कैप मशरूम बनाए थे, जो काफी जहरीले होते हैं। उसने दो अलग-अलग रंग की प्लेट में खाना परोसा। खुद ऑरेंज प्लेट में सामान्य मशरूम की सब्जी लगी और बाकी सभी को ग्रे रंग की प्लेट में जहरीले मशरूम परोस दिए। मशरूम खाते ही तीनों रिश्तेदारों की तबीयत बिगड़ने लगी।



आरोप मानने से किया इनकार पुलिस ने हालांकि एरिन को नवंबर, 2023 में गिरफ्तार कर लिया। लेकिन उसने आरोपों से साफ इनकार कर दिया। लेकिन पुलिस का शक तब बढ़ा, जब पता चला कि उसने अस्पताल में यह नहीं बताया कि इनकी तबीयत मशरूम खाने की वजह से हुई है। इस वजह से अस्पतालों में जहरीले मशरूम का एंटीडोट उन्हें नहीं दिया गया। बाद में उसने अपना गुनाह कबूल लिया। जज ने उसे 33 साल की सजा सुनाते हुए अपने फैसले में कहा कि सिर्फ 3 लोगों की जिंदगी की डोर ही समय से पहले नहीं काटी गई बल्कि उसने अपने बच्चों से उनके दादा-दादी को छीन लिया। एरिन ने भरोसे का कत्ल किया है। हालांकि एरिन पैटरसन ने अब तक यह नहीं बताया कि इस खतरनाक तरीके से अपने रिश्तेदारों को मारने के पीछे वजह क्या थी।



मीडिया में बटोरी सुर्खियां साल 2023 में इस केस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस केस को मशरूम मर्डर के नाम से भी बुलाया गया। यह पहला ऐसा केस था, जिसमें मामले की सुनवाई का लाइव टेलिकास्ट हो रहा था। पैटरसन के व्यवहार को लेकर भी पुलिस को इतना शक था कि उसे अन्य कैदियों से अलग ही रखा जाता था। वो 22-22 घंटे अपने सेल में ही गुजारती थी। उसे किसी अन्य कैदी से बात करने की भी अनुमति नहीं है।

Loving Newspoint? Download the app now