नई दिल्ली: अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय और एयरफोर्स के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला नासा के एक्सिओम-4 मिशन के बाद भारत लौट आए हैं। यह मिशन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर हुआ था। शुभांशु शुक्ला 41 साल बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय बने। उनसे पहले 1984 में विंग कमांडर राकेश शर्मा अंतरिक्ष में गए थे।
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के भारत वापस लौटने पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनकी पत्नी कामना शुक्ला और बेटे की उपस्थिति में दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। वह NASA के एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन के पायलट थे, जिसने 25 जून को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी थी। वह 15 जुलाई को पृथ्वी पर वापस लौटे थे।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए गर्व का क्षण! ISRO के लिए गौरव का क्षण! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता का क्षण। भारत का अंतरिक्ष गौरव भारत की धरती को छू रहा है... क्योंकि भारत माता के प्रतिष्ठित सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज तड़के सुबह दिल्ली पहुँच रहे हैं। उनके साथ एक और समान रूप से कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे, जो भारत के पहले मानव मिशन, गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे, और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ISS के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और बाद में छात्रों के एक समूह द्वारा स्वागत किए जाने के साथ, नई दिल्ली हवाई अड्डे पर दोनों का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'
'भारत लौटने को लेकर उत्सुक'इससे पहले शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर एक हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की और साथ में लिखा कि अमेरिका छोड़ते समय वह मिश्रित भावनाओं से भरे हुए थे और अपने अनुभव सभी के साथ साझा करने के लिए भारत लौटने को लेकर उत्सुक हैं।
शुक्ला ने पोस्ट किया, ‘भारत वापसी के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूं। मुझे लगता है जिदगी यही है।’

#WATCH | दिल्ली: ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के भारत वापस लौटने पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनकी पत्नी कामना शुक्ला और बेटे की उपस्थिति में उनका स्वागत किया। वीडियो हवाई अड्डे से है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
वह NASA के… pic.twitter.com/GXxoksR149
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, 'भारत के लिए गर्व का क्षण! ISRO के लिए गौरव का क्षण! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे संभव बनाने वाली सरकार के प्रति कृतज्ञता का क्षण। भारत का अंतरिक्ष गौरव भारत की धरती को छू रहा है... क्योंकि भारत माता के प्रतिष्ठित सपूत, गगनयात्री शुभांशु शुक्ला आज तड़के सुबह दिल्ली पहुँच रहे हैं। उनके साथ एक और समान रूप से कुशल ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर भी थे, जो भारत के पहले मानव मिशन, गगनयान के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्रियों में से एक थे, और अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन ISS के मिशन के लिए भारत के नामित बैकअप थे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और बाद में छात्रों के एक समूह द्वारा स्वागत किए जाने के साथ, नई दिल्ली हवाई अड्डे पर दोनों का स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।'
'भारत लौटने को लेकर उत्सुक'इससे पहले शुक्ला ने इंस्टाग्राम पर एक हवाई जहाज में बैठे हुए अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर पोस्ट की और साथ में लिखा कि अमेरिका छोड़ते समय वह मिश्रित भावनाओं से भरे हुए थे और अपने अनुभव सभी के साथ साझा करने के लिए भारत लौटने को लेकर उत्सुक हैं।
शुक्ला ने पोस्ट किया, ‘भारत वापसी के लिए विमान में बैठते ही मेरे दिल में कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। मुझे उन शानदार लोगों को पीछे छोड़कर जाने का दुख है जो इस मिशन के दौरान पिछले एक साल से मेरे दोस्त और परिवार थे। मैं मिशन के बाद पहली बार अपने सभी दोस्तों, परिवार और देश के सभी लोगों से मिलने को लेकर भी उत्साहित हूं। मुझे लगता है जिदगी यही है।’
You may also like
गायत्री मंत्र सुनती है ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस बहन पर लगाˈ डबल मर्डर केस रणबीर के साथ कर चुकी है काम
बारिश में पानी के साथ कूलर चलाना कितना है खतरनाक? ज्यादातर यूजर्स को नहीं है जानकारी
आधी रात बजे शंख, श्री कृष्ण जन्म पर सांवलियाजी मंदिर में हुई आरती
प्रताप गौरव केन्द्र में सनराइज टीम ने फोड़ी 51 हजार की मटकी
पिता ने कहा कमाकर दिखाओ YouTube पर सीखी तरकीब… तमंचाˈ चाकू लेकर साइकिल से लूटने पहुंचा SBI बैंक