राम त्रिपाठी, नई दिल्ली: जंगल की टाइगर अदिति के 3 और शावकों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गुरुवार सुबह 4 बजे वेटनरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शावकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह 2022 के बाद पहली बार है, जब जन्म के कुछ ही दिनों में शावकों को अस्पताल में जीवन रक्षक इलाज देना पड़ रहा है।
अदिति ने 5 अगस्त को 6 शावकों को जन्म दिया था। उनमें से दो शावकों की 5 दिन के अंदर मौत हो गई थी। एक अन्य शावक को 15 अगस्त को अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती कराया गया था। उसने मां का दूध पीना छोड़ दिया था।
हालत में हो रहा सुधार
चिड़ियाघर के वेटनरी अफसर डॉ. अभिजीत भावल ने बताया कि 15 अगस्त को भर्ती हुए शावक की हालत में सुधार हो रहा है। उसे बिल्ली का कृत्रिम दूध पिलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह भर्ती हुए तीनों शावकों की हालत काफी नाजुक है। प्राथमिक जांच में उन्हें इन्फेक्शन से पीड़ित पाया गया है। तीनों शावकों के तेज बुखार और नाक से पानी बहने की शिकायत बनी हुई है। शावकों के विभिन्न टेस्ट करके इलाज किया जा रहा है।
जन्म के तुरंत बाद क्यों बिगड़ रही तबीयत ?
साल 2022 में सीता नाम की टाइगर ने 3 शावकों को जन्म दिया था। 2023 में सिद्धि नाम की टाइगर ने 2 बच्चों को जन्म दिया था। 2024 में सीता ने फिर 3 बच्चों को जन्म दिया था। वे सभी शावक 6 महीने तक अपनी मां के साथ स्वस्थ थे। 3 महीने के बाद उन्हें मीट खिलाना शुरू किया गया था। बीच में वे मां का दूध भी पीते रहते थे। वे किसी इन्फेक्शन या शारीरिक समस्या से प्रभावित नहीं हुए थे। उन शावकों की उनकी मां ने ही देखभाल की थी।

You may also like
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से 'राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन' का शुभारंभ करेंगे
Ban On TikTok: भारत में नहीं हटा है टिकटॉक पर बैन, अमेरिका में सितंबर तक खरीदार न मिलने पर लगेगा चीन के इस एप पर प्रतिबंध
अगले तीन दिन प्रदेश में तेज बारिश का दौर
नई कार अभी खरीदना फायदे का सौदा होगा या फिर दिवाली के बाद! जानें GST कटौती का कितना पड़ेगा असर?
PM Kisan Yojana: इन लोगों को मिलता है योजना का लाभ, जान लें आप