अक्सर हमें यह एहसास नहीं होता कि रात में की गई गलती सेहत पर कितनी भारी पड़ सकती है। आज के समय में लोग खुद को नाइट आउल बताने में गर्व महसूस करते हैं। लेट नाइट तक फोन, टीवी देखना, जंक फूड का सेवन करना, ये तो आम बात हो गई है, लेकिन ये सभी चीजें आपकी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं।
अगर आप भी रात में इन आदतों को अपनाते हैं तो इनका सीधा असर आपके पाचन और नींद की गुणवत्ता पर पड़ता है। हाल ही में भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सौरभ सेठी ने उन चीजों के बारे में बताया है, जिन्हें रात में करने से बचना चाहिए।
उन्होंने बताया कि बतौर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट वह भी इन गलतियों को करने से बचते हैं, ताकि ये डाइजेशन और स्लीप साइकिल को बिगाड़ न सकें। आइए जानते हैं रात में किन चीजों से दूरी बना लेनी चाहिए।
Photos- Freepik
सोने से पहले हैवी डिनर करना

अगर आप डिनर में हैवी मील्स खाते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसा करना पाचन को बाधित करता है,इंसुलिन को बढ़ाता है और नींद की गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करता है। हमेशा सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले रात का खाना खत्म करने की कोशिश करें।
देखें वीडियो-
फोन पर लगातार स्क्रॉल करते रहना
आज के समय में अधिकतर लोगों की यह आदत बन चुकी है कि सोने से चंद मिनट पहले ही फोन देखना बंद करते हैं। लेकिन यह स्वास्थ्य के लिहाज बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल,ब्लू लाइट मेलाटोनिन प्रोडक्शन को बाधित करती है,जिससे नींद आना कठिन हो जाता है। डॉक्टर ने बताया कि मैं हमेशा सोने से एक घंटा पहले अपना फोन दूर रख देता हूं।
सोने से कुछ घंटे पहले कैफीन पीना
अगर आप दिन में देर तक कैफीन पीते हैं तो इससे नींद आने में परेशानी हो सकती है और ऐसा लगातार करना आपके फोकस,मेमोरी और पाचन पर भी असर डालता है। दरअसल,कैफीन की हाफ लाइफ लगभग पांच से छह घंटे का होता है। इसलिए नींद में खलल को रोकने के लिए सोने से कम से कम छह घंटे पहले चाय या कॉफी पीने से बचें।
स्ट्रेस होकर बिस्तर पर जाना
अगर आप मेंटली स्ट्रेस होकर बिस्तर पर जाते हैं तो इससे गट हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। क्योंकि मानसिक तनाव खराब आंत स्वास्थ्य के बराबर है। इसलिए सोने से पहले अपने नर्वस सिस्टम को शांत करने के लिए डीप ब्रीदिंग और योग निद्रा कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता,सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
You may also like
International Yoga Day 2025: जैसलमेर में सीएम भजनलाल और झालावाड़ में पूर्व सीएम ने संभाला मोर्चा, जाने राजस्थान में कौन कहां कर रहा योग
IND vs ENG: शुभमन गिल ने शतकीय पारी से हासिल की कई बड़ी उपलब्धियां, गावस्कर और कोहली को इस मामले में छोड़ दिया है पीछे
हिंदी-अंग्रेजी बहस में अशोक गहलोत का भाजपा और RSS पर बड़ा हमला, बोले - 'विरोध करने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे....'
भोपाल में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज
शुभमन गिल ने इंग्लैंड की धरती पर शतक ठोककर रचा इतिहास, टीम इंडिया की कप्तानी में बना डाला महारिकॉर्ड