अगली ख़बर
Newszop

आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 5 अक्टूबर 2025: रविवार को बना शुभ योग, लाभ पाएंगे मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातक, जानें अपना भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Rashifal 5 October 2025 : 5 अक्टूबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, कुंभ और मीन राशि के जातको के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज दिन रात कुंभ राशि में होने से शुक्र और चंद्रमा एक दूसरे समसप्तक योग बन रहैं। और साथ ही आज चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध के होने से वेशी योग का भी संयोग बना है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि, लव लाइफ में दिन अच्छा रहेगा image

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार व्यवसाय के मामले में अनुकूल रहेगा। अगर आप किस काम से यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आज कारोबार में आपको लाभ का पूरा मौका मिलेगा। परिवार के किसी भी सदस्य से कोई वादा न करें नहीं तो बाद में वादा निभाना कठिन होगा। छात्रों को अपनी परीक्षा को लक्ष्य बनाना होगा तभी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आपकी लव लाइफ के मामले मे भी आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई सोचा हुआ काम आपका पूरा होगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और ओम नमो नारायण मंत्र का जप करें।


वृषभ राशि,कोई नया मौका मिल सकता है image

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आपको आज कामकाज की वजह से यात्रा करनी होगी। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको कोई नया काम मिल सकता है या आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लेकिन बड़ों की सलाह आज आपके काम आएगी। पारिवारिक व्यवसाय में भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।


आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज तुलसी को दीपक दिखाना चाहिए।


मिथुन राशि,आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा image

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आपको आज सामाजिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिलेगा जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको नौकरी और व्यापार में कोई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने का भी आपको आज मौका मिलेगा।


आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं।


कर्क राशि, सेहत में आपकी नरमी रहेगी image

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। साथ ही आज सेहत में आपकी नरमी रहेगी। आज आज आवेश में आकर कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, इसलिए आपको आज धैर्य से काम लेना होगा। आज आप अपने पिता से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद होगा। आपको आज किसी मित्र की मदद से फायदा मिलेगा। लव लाइफ मे आप आज प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बच्चों के लिए आप आज कुछ सरप्राइज भी प्लान कर पाएंगे।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं, सूर्य पुराण का पाठ करें।


सिंह राशि, अच्छी खबर से आपका मन आनंदित होगा image

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज और पारिवारिक जीवन के मामले में अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक विरोधी आज आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी रुचि बनी रहेगी और आप आज सामाजिक कार्यो में भी सहभागी बनेगे। आर्थिक मामलो में दिन खर्चीला रहेगा लेकिन खर्च आज शुभ कार्यों और जरूरी कार्यो में होने से आप राहत की सांस लेंगे। आज शाम को परिजनों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। किसी अच्छी खबर से आपका मन आनंदित होगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज भगवान शिव का अभिषेक दूध से करना चाहिए।


कन्या राशि, आज आप कुछ रचनात्मक काम कर सकते हैं image

कन्या राशि के जातको के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र के मामले में अनुकूल रहेगा। आप आज कुछ नया और रचनात्मक कर सकते हैं जिससे आपको प्रसन्नता होगी। सितारे कहते हैं कि आज कारोबार व्यापार में आपको लाभदायक परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ आपके आज प्रेम और सकारात्मक भाव बना रहेगा। किसी मित्र या पड़ोसी के व्यवहार से आपका मन आज भावुक हो सकता है। शाम के समय किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल हो सकते हैं। आपको आज किसी अधूरे काम को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। कारोबार में कमाई के लिहाज से शाम का समय अनुकूल रहेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर गाय को गुड़ रोटी खिलाना चाहिए।


तुला राशि,अनुभवी व्यक्ति की सलाह से फायदा होगा image

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। किसी मित्र या सहकर्मी की मदद से आपको आज फायदा होगा। आपके सितारे बताते हैं कि, आप आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ ले पाएंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, तभी कार्य में सफलता प्राप्त कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको आज क्रोध पर कंट्रोल करना होगा। आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए आप घर की व्यवस्था को बेहतर कर पाएंगै। आपका मन आज धर्म कर्म मे भी लगेगा।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज उपाय के तौर पर गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।


वृश्चिक राशि,आज का दिन सकारात्मक रहेगा image

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और अनुकूल रहेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं या कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। यदि कोई पारिवारिक क्लेश चल रहा है तो वह आज समाप्त हो जाएगा। आपको आज घरेलू जरूरतों के लिए कुछ खरीदारी करनी होगी। किसी मित्र की मदद से भी आपको आज फायदा हो सकता है। कोई संबंधी या परिचित आज आपके घर मिलने आ सकता है। वाहन सुख का भी योग बना हुआ है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। राहु के मंत्र का जप करना शुभ रहेगा।


धनु राशि,परिश्रम से सफलता पाएंगे image

धनु राशि के जातको के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। लेकिन सेहत के मामले मे आपको आज सतर्क रहना होगा। आप आज अपनी सक्रियता और परिश्रम से सफलता पाएंगे। नौकरी व्यापार मे आपको आज सफलता मिलेगी। अगर आप कारोबार व्यापार में कुछ नया बदलाव करेंगे तो आपके लिए यह फायदेमंद होगा। आप आज घर की साफ सफाई और व्यवस्था में जीवनसाथी की मदद करेंगे। कहीं से आप आज सरप्राइज लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।


मकर राशि, धन संपत्ति का लाभ मिलेगा image

मकर राशि के लोगों के लिए आज रविवार का दिन घर परिवार के मामले में अच्छा रहेगा। आप आज दिन के आरंभ से ही अपनी योजनाओं को पूरा करने में लग जाएंगे। आपको आज धन संपत्ति का लाभ मिलेगा जमीन जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो आज सुलझ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज सफलता मिलेगी। आपकी कमाई में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। किसी मित्र के साथ आप मनोरंजक समय बिताएंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें और श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें