Next Story
Newszop

आज का मौसम 5 जुलाई 2025: बारिश के लिए कब तक तरसेगा दिल्ली-NCR? यूपी में झमाझम का अलर्ट, एमपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात

Send Push
नई दिल्ली: ऐसे समय जब देश के ज्यादातर राज्यों में अच्छी खासी बारिश हो रही है तो वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश के लिए टकटकी लगाकर इंतजार करना पड़ रहा है। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बादल जरूर नजर आ रहे हैं, लेकिन बारिश का नामो निशान नहीं है। पूर्वानुमान के अनुसार आज भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होगी। गर्जना और बिजली चमक सकती है। अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। वहीं, 6 और 7 जुलाई को मध्यम बारिश होगी।



दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री तक रह सकता है। 8 से 10 जुलाई तक बारिश हल्की रहेगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रह सकता है। वहीं, 6 और 7 जुलाई को मध्यम बारिश होगी। अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री तक रह सकता है। 8 से 10 जुलाई तक बारिश हल्की रहेगी। बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रह सकता है।



यूपी में आज बारिश के आसारउत्तर प्रदेश में मौसम बदल रहा है। कभी बारिश हो रही है, तो कभी धूप निकल रही है। बारिश के बाद उमस से लोग परेशान हैं, लेकिन गर्मी से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि पश्चिमी यूपी में ऐसा कोई अलर्ट नहीं है। दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, महाराजगंज और सिद्धार्थ नगर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में भी बादल गरज सकते हैं और बिजली चमक सकती है।



आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

उत्तराखंड में हो सकती है हल्की बारिशउत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। शनिवार को चारधाम यात्रा मार्गों पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून और नैनीताल में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। शुक्रवार को देहरादून में धूप और बादल छाए रहे, जिससे गर्मी बढ़ गई। बारिश के कारण प्रदेश में मुश्किलें बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून और नैनीताल के आसपास के इलाकों में भी गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।



एमपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालातमध्यप्रदेश में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। डिंडौरी, मंडला, सिवनी और जबलपुर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को सिवनी, मंडला और बालाघाट में अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, मैहर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा सिंगरौली, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, मुरैना और शिवपुरी में भारी बारिश हो सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now