चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती घाटी में तमक नाले के पास बनी अस्थायी झील से संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने जल प्रवाह सामान्य करने का कार्य शुरू कर दिया है। कुछ माह पहले इस क्षेत्र में आई बाढ़ के बाद जमा हुए मलबे के कारण धौली गंगा नदी का प्रवाह आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया था, जिससे यह झील बन गई।
आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार, झील के मुहाने से मलबा हटाने और पानी के दबाव को कम करने के लिए शनिवार को अर्थमूवर मशीनें तैनात की गईं। वर्तमान में नदी का जल प्रवाह लगभग 15 मीटर चौड़े हिस्से में हो रहा है, जिसे बढ़ाकर 30 मीटर तक चौड़ा करने का काम जारी है ताकि झील के आकार को कम किया जा सके और नदी के प्राकृतिक बहाव को बहाल किया जा सके।
रिपोर्टों के मुताबिक, धौली गंगा में बनी यह झील लगभग 300 मीटर लंबी, 60 मीटर चौड़ी और करीब 3 मीटर गहरी है। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट और उनको टीम ने हाल ही में नीती घाटी का दौरा कर इस झील के खतरे की ओर ध्यान आकर्षित किया था।
चमोली जिले के डीएम गौरव कुमार ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम झील के आकार, स्थिरता और संभावित खतरे का आकलन कर रही है। कहा कि झील के जलस्तर की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और अगर जरूरत पड़ी तो झील से पानी की नियंत्रित निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

You may also like

भारतीय सेना का आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, ओलंपिक मिशन 2036 को नई गति

Free Dish TV Yojana : सरकार की बड़ी घोषणा, 8 लाख घरों में लगेगा फ्री डिश टीवी सेट-टॉप बॉक्स

किशमिश: शरीर की बड़ी समस्याओं का छोटा-सा हल, जानें फायदे

हाईवे खून से हो रहे लाल , अब तक 9 हजार 711 मौतें दर्ज

झारखंड: गुमला में 19 साल के लड़के ने 17 साल की गर्भवती प्रेमिका को कुल्हाड़ी से काट डाला