Next Story
Newszop

थाईलैंड-कंबोडिया में किस धर्म के लोग रहते हैं? सीमा पर संघर्ष के बीच उठा सवाल, जानें जवाब

Send Push
जकार्ता: थाईलैंड और कंबोडिया के सैनिकों ने गुरुवार को सीमा पर एक-दूसरे पर गोलीबारी की। इस संघर्ष में दोनों ही देशों में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में ज्यादातर आम नागरिक हैं। दोनों पक्षों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और तोप से गोले दागे तथा रॉकेट से हमले किये। थाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सुरसंत कोंगसिरी ने बताया कि सीमा पर कम से कम छह इलाकों में झड़पें जारी हैं। वहीं, कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को चिट्ठी लिखकर हालात की जानकारी दी है। ऐसे में पूरी दुनिया में थाईलैंड और कंबोडिया की चर्चा हो रही है। में जानें कि थाईलैंड और कंबोडिया में किस धर्म के लोग रहते हैं और इन दोनों देशों की आबादी कितनी है।





थाईलैंड-कंबोडिया में बौद्ध धर्म का वर्चस्वरिपोर्ट के अनुसार, थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही देशों में मुख्य रूप से बौद्ध धर्म के लोग रहते हैं। थाईलैंड में 90% से अधिक लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं, जबकि कंबोडिया में यह आंकड़ा 97% है। थाईलैंड में, बौद्ध धर्म थेरवाद परंपरा का पालन किया जाता है, जो हिंदू धर्म से भी प्रभावित है। कंबोडिया में भी थेरवाद बौद्ध धर्म प्रमुख है, लेकिन इसके साथ ही इस्लाम, ईसाई धर्म, और आदिवासी जीववाद जैसे अन्य धर्मों के लोग भी रहते हैं।





कंबोडिया का राजकीय धर्म है बौद्धथाईलैंड में, बौद्ध धर्म को देश के राष्ट्रीय महाकाव्य, रामकियेन (रामायण का थाई संस्करण) के साथ-साथ, शानदार मंदिरों और दैनिक धार्मिक प्रथाओं में भी देखा जा सकता है। कंबोडिया में, बौद्ध धर्म धार्मिक जीवन का केंद्र है, जिसमें वाट (बौद्ध मठ) और संघ (भिक्षु) महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बौद्ध धर्म कंबोडिया का राजकीय धर्म है। इतिहासकारों के अनुसार, बौद्ध धर्म कम से कम 5 वीं शताब्दी ईस्वी के बाद से कंबोडिया में अस्तित्व में है।





थाईलैंड और कंबोडिया की आबादी कितनी हैथाईलैंड और कंबोडिया पूर्वी एशियाई देश हैं। दोनों देशों की आबादी अपेक्षाकृत कम है। वर्तमान में थाईलैंड की जनसंख्या 71,616,812 करोड़ है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में 20वें स्थान पर है। थाईलैंड का जनसंख्या घनत्व 140 प्रति वर्ग किलोमीटर है। वहीं, वर्तमान में कंबोडिया की आबादी 17,859,859 करोड़ है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में 73वें स्थान पर है। कंबोडिया का जनसंख्या घनत्व 101 प्रति वर्ग किलोमीटर है।
Loving Newspoint? Download the app now