Top News
Next Story
Newszop

आज का धनु राशि का राशिफल 17 अक्टूबर 2024 : वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता, नौकरीपेशा लोगों का कम होगा तनाव

Send Push
Sagittarius Horoscope Today, 17 October 2024: आज धनु राशिवालों का करियर राशिफल : आज धनु राशि के लोगों के लिए दिन सामाजिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप सामाजित कार्यों में ज्यादा व्यस्त रहने वाले हैं। साथ ही आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं। उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। जिससे आज आपका तनाव काफी कम हो जाएगा। जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं चाहे प्राइवेट सेक्ट या सरकारी सेक्टर में आज उन्हें पदोन्नति मिल सकती है, जिसके कारण आपके कुछ नए दुश्मन भी बन सकते हैं। उन्हें नजरअंदाज करें और आगे बढ़ते जाएं। आज आप अपने व्यापार के लिए कोई निर्णय लें तो बहुत सोच-विचार कर लें। आज धनु राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : वैवाहिक संबंधों में मधुरता देखी जाएगी। दोनों पार्टनर आज एक दूसरे की परवाह करते देखे जाएंगे। जो लोग किसी के साथ लव रिलेशन में हैं वह अपने साथी को कोई उपहार दे सकते हैं। जिससे उनके बीच प्यार और गहरा होगा। हालांकि, आप अपने पार्टनर को ठीक से पूरा समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी आपका जीवनसाथी आपको आपसे कोई शिकायत नहीं करेगा। आज आपकी सेहत : आज आंख में दर्द से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आंखों में सूजन आदि की दिक्कत हो सकती है। इसलिए आज आंख की साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। आज धनु राशि के उपाय : आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और लक्ष्मी चालीसा भी पढ़ें।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now