नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के गति शक्ति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सरदार वल्लभभाई पटेल की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने गुजरात की उपलब्धि की तारीफ की। राजनाथ सिंह ने वडोदरा शहर को लेकर भी बोले।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गुजरात एक ऐसी धरती है जिसने देश को विचार, विचारधारा और नेतृत्व दिया है। यही वह धरती है जहां महर्षि दयानंद सरस्वती ने सामाजिक जागृति की मशाल जलाई थी। यहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया।
गुजरात ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा दूरदर्शी नेतृत्व दिया, जिसने देश की राजनीति में विकास और राष्ट्रहित की नई परिभाषा गढ़ने में कामयाबी हासिल की है। अगर मैं खास तौर पर वडोदरा की बात करूं, तो यह मुझे सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और तकनीक का अद्भुत संगम लगता है।
गति शक्ति विश्वविद्यालय की जमकर की तारीफ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि गति शक्ति विश्वविद्यालय सिर्फ एक शैक्षनिक संस्थान नहीं है। यह संस्थान उन संस्थानों में नहीं आता है जिन्हें हम आम तौर पर परंपरागत संस्थान कहते हैं। यह एक गतिशक्ति विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय आकांक्षा को मूर्त रूप दे रहा है। यह विश्वविद्यालय अपने नाम की तरह गति और शक्ति दोनों का सही उदाहरण है। साथियों आपके संस्थान की एक विशेषता भी है कि यह शुद्ध रूप से अप्लाइड नॉलेज पर विशेष रूप से बल देता है।

You may also like
श्रीरामपुर जांच चौकी पर सौ से अधिक ट्रक रोके गए, चालक परेशान
देशभक्ति क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 348 टीमों ने लिया भाग
नशे के लिए रुपये नहीं देने पर पुत्र ने मां को पीटकर बनाया बंधक
प्रधानमंत्री मोदी के मालदीव दौरे पर चीन और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में क्या कहा जा रहा है
राजस्थान: स्कूल बिल्डिंग गिरने से मारे गए बच्चों के अंतिम संस्कार में क्या टायरों का इस्तेमाल हुआ? हादसे के बारे में अब तक क्या पता चला है