Next Story
Newszop

चेहरे पर रेटिनॉल उड़ेल कर देख लिया? जिद्दी दाग-धब्बे नहीं हुए टस से मस, 90% लोग कर रहे 5 बड़ी गलतियां

Send Push
रेटिनॉल के बारे में आप सभी ने कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा। आजकल कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स में इसका इस्तेमाल किया जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि रेटिनॉल आखिर क्यों लगाया जाता है और इसके पीछे की असल वजह क्या है? अगर नहीं, तो घबराने या शर्माने की कोई बात नहीं है। हम सभी को हर चीज के बारे में पता नहीं होता है। ऐसा मेकअप या ब्यूटी से जुड़ी चीजों के बारे में ज्यादा कुछ पता ना होने की वजह से होता है। यही कारण है कि रेटिनॉल जैसे प्रोडक्ट्स लोगों के लिए सिरदर्दी जैसे बन जाते हैं। अब आप कहेंगे कि इतना फालतू समय बर्बाद हो ही गया है, तो बता दीजिए कि आखिर रेटिनॉल क्या होता है और स्किन के लिए क्या करता है?
रेटिनॉल क्या है और इसके फायदे? image

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, रेटिनॉल विटामिन ए का एक टाइप होता है। ये स्किन केयर में एंटी-एजिंग और पिगमेंटेशन कम करने के लिए इस्तेमाल होता है। इससे त्वचा के सेल्स को तेजी से दोबारा बनाया जा सकता है। रेटिनॉल लगाने से लोगों के चेहरे की झुर्रियां, फाइन लाइन्स, मुंहासे और दाग-धब्बे जैसी समस्याएं धीरे-धीरे हल्की होने लगती हैं।

इनके रोजाना इस्तेमाल से स्किन ज्यादा स्मूथ, चमकदार और जवां नजर आने लगती है। हालांकि, आपको ध्यान रखना चाहिए कि अगर आप इसका सही तरह इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो आपको फायदे की जगह नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में आइए डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर जुश्या सारिंस्किन से रेटिनॉल का सही इस्तेमाल जान लेते हैं।



रेटिनॉल रात में लगाएं image

डॉक्टर के मुताबिक, रेटिनॉल को हमेशा रात में ही लगाना चाहिए। दरअसल, सूरज की रोशनी में रेटिनॉल स्किन को सेंसिटिव बना सकता है। रात में लगाने से ये बेहतर तरीके से काम करता है और त्वचा को रीजेनेरेट करने में मदद करता है।


रेटिनॉल को कहां नहीं लगाएं? image

रेटिनॉल को कभी भी आंखों के आसपास नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा, नाक और होंठों के आसपास भी नहीं लगाना चाहिए। ये त्वचा के सबसे सेंसिटिव हिस्से होते हैं। यहां रेटिनॉल लगाने से जलन, खुश्की या एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।



कितना रेटिनॉल लगाना सही है? image

डॉक्टर के मुताबिक, रेटिनॉल एक एक्टिव और पावरफुल इंग्रीडिएंट है। ऐसे में पूरे चेहरे के लिए इसकी 1-2 बूँदें ही काफी है। अगर आप इसका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करते हैं, तो स्किन में रैशेज या ड्राइनेस की समस्या हो सकती है।


रेटिनॉल कब लगाएं? image

आपको मुंह धोने के 10 मिनट बाद रेटिनॉल लगाना चाहिए। दरअसल, चेहरा धोने के बाद त्वचा थोड़ी सेंसिटिव हो जाती है। अगर आप तुरंत रेटिनॉल लगाते हैं, तो जलन या अन्य साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।




रेटिनॉल लगाने का सही तरीका?​


रेटिनॉल के बाद क्या लगाएं? image

रेटिनॉल से ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको रेटिनॉल लगाने के बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए। इससे त्वचा को हाइड्रेशन मिलती है और रेटिनॉल बैलेंस रहता है।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।)

Loving Newspoint? Download the app now