मूलांक 1

आज मूलांक 1 वालों का दिन मिश्रित फलदायक रहने वाला है। आपको अपने दोस्तों की ओर से कुछ नए काम करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। साथ ही, आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। लेकिन किसी के साथ भी बातचीत करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा विवाद खड़ा हो सकता है। ऐसे में सतर्क रहना जरूरी होगा।
मूलांक 2
आज के दिन मूलांक 2 वाले किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। वहीं, लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा होता जाएगा। आप दोनों के बीच की आपसी समझ भी बढ़ेगी। हालांकि, आपको अपने जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने पर भी ध्यान देना होगा।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों का दिन कामकाज के मामले में बेहतरीन रहने वाला है। व्यापार के मामले में आपके लिए लाभ की अच्छी स्थितियां बन सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको आवश्यक प्रयास करने होंगे। अगर आप किसी बाहरी या विदेशी काम से जुड़े हैं, तो लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। साथ ही, किसी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।
मूलांक 4

आज मूलांक 4 वालों को नौकरी और व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। साथ ही, आपको कुछ जरूरी मीटिंग्स या चर्चा का हिस्सा भी बनना पड़ सकता है। आपकी कुछ पुराने लोगों से मुलाकात हो सकती है। वहीं, कार्यक्षेत्र में कुछ नई चीजें शुरू करने के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा, जिससे आपका तनाव कम होगा।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अनावश्यक चीजों पर खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा आगे परेशानी उठानी पड़ सकती है। साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर रह सकती है। व्यापार के मामले में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मन की बात साझा करने से सुकून महसूस होगा।
मूलांक 6
आज के दिन मूलांक 6 वालों को कार्यक्षेत्र में अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा काम का भार लेने से बचना होगा। ऐसा करने से आप पर काम का प्रेशर और ज्यादा बढ़ सकता है। सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन निराश रह सकता है। इसका असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा। आपके लिए परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना बेहतर साबित होगा।
मूलांक 7

आज मूलांक 7 वालों को कार्यक्षेत्र में किसी और व्यक्ति के चलते ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपने कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन कुछ समय परिवार के लिए भी निकालना जरूरी होगा। ऐसा करने से आपको अच्छा महसूस होगा। वहीं, जीवनसाथी के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन शारीरिक थकान महसूस हो सकती है।
मूलांक 8
आज मूलांक 8 वालों के लिए व्यापार के मामले में बिना सोचे-समझे किया हुआ निवेश भी लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण मामले या कार्य में आपको जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर फैसले लेना ही फायदेमंद होगा। कार्यक्षेत्र में छोटे-छोटे मौकों का लाभ उठाएंगे।
मूलांक 9
आज के दिन मूलांक 9 वालों को व्यापार के मामले में साझेदारी में किए किसी काम से लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही, कार्यक्षेत्र में प्रोजेक्ट भी समय पर पूरे होने की संभावना है। लेकिन कारोबार के मामले में आपको अपने हिसाब-किताब पर ध्यान देना होगा, अन्यथा घाटा हो सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा, जिससे आपका तनाव कम होगा।
You may also like
कई देशों से फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता मिलने पर बेंजामिन नेतन्याहू ने बोल दी है ये बड़ी बात
खटिया पर सोने के इतने` चौंकाने` वाले फायदे कि हमारे पूर्वज भी छोड़ नहीं पाए थे ये आदत जानिए इसके बड़े फायदे
Sharadiya Navratri 2025: नवरात्रि महापर्व आज से, जाने पूजा विधी और कलश स्थापना का शुुभ मुहूर्त
दिल्ली वालों को अभी नहीं मिलेगी राहत… 4 दिन सताएगी तेज गर्मी, पहाड़ी राज्यों पर बारिश अभी भी जारी, जानें 15 राज्यों का मौसम
देशभर का मौसम: कहीं छाए रहेंगे बादल, तो कहीं गर्मी करेगी बेहाल, जानें आज आपके शहर का हाल