Top News
Next Story
Newszop

Success Story: पति ने छोड़ा, समाज ने ताने मारे; जमुई की मुन्नी देवी ने दिया करारा जवाब!

Send Push
जमुईः बिहार में जमुई जिले के बरहट प्रखंड की कटका निवासी महादेव मांझी की पुत्री मुन्नी देवी आज पूरे इलाके की महिलाओं के लिए मिसाल बन गईं हैं। मुन्नी देवी वैसी महिलाओ के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुकी हैं, जो पति की ओर से छोड़ देने अथवा तलाक दे देने के बाद जिंदगी से हार मानकर अपनी इहलीला समाप्त कर लेती हैं। पति के छोड़े जाने के बाद लोगों के ताना से परेशान रहीं मुन्नी देवी को उसके पति ने खूबसूरत नहीं बताते हुए विवाह के कुछ दिन के बाद ही उसे छोड़ दिया। इसके बाद आसपास के लोग तरह-तरह की चर्चा करने लगे। लोगों ने ताना मार मारकर उसका जीना दूभर कर दिया। पहले मजदूरी की और फिर राजमिस्त्री का काम सीखालेकिन उसने इन परेशानियों के सामने अपने घुटने नहीं टेके। इसके बाद उसने अपने पेट की आग बुझाने के लिए मजदूरी करने का रास्ता चुना। मजदूर के रूप में काम करते-करते उसने राजमिस्त्री का काम भी सीख लिया। राजमिस्त्री का काम सीखने के बाद उसने इसके लिए प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। वर्तमान समय में उसकी पहचान मुन्नी रानी मिस्त्री के रूप में बन चुकी है। दिहाड़ी मजदूर के दौरान कई तरह की परेशानियों का करना पड़ा सामनामुन्नी देवी भावुक होकर बताती है कि पति ने जब उसे छोड़ दिया, तो पेट की आग बुझाने और परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करने का फैसला लिया। दिहाड़ी मजदूर के रूप में जीवन की पारी का शुरुआत करने के बाद कई तरह की चुनौतियां सामने आकर खड़ी हो गई। लोग तरह-तरह की बात बनाने लगे।लेकिन मेरा हौसला बरकरार रहा और मैंने लोगों की बातों को दरकिनार करके अपना प्रयास जारी रखा। और अपने जीवन में इस मुकाम को हासिल कर लिया। पुरुषों के वर्चस्व वाले समाज में स्वयं को स्थापित करना बहुत कठिन था। लेकिन किसी भी क्षेत्र में सतत प्रयास से ही सफलता मिलती है। जीवन में महिलाओं को भी डटकर चुनौतियों का सामना करना चाहिए। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के साथ साथ जीवन के कई क्षेत्रों में स्वावलंबी बनना आवश्यक है।
Loving Newspoint? Download the app now