Vrischik Saptahik Rashifal 11 to 17 August 2025 : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्योदय करने वाला साबित होगा। यह सप्ताह आपके लिए कामकाज के लिहाज से बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा। क्योंकि, इस हफ्ते आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी, जिनके साथ बातचीत करने से आपके भविष्य के लिए नई राहें प्रशस्त करेगा। सफलता की मधुर सुगंध से मन प्रफुल्लित रहेगा, परंतु अनिश्चित परिस्थितियों का धुंधलका कभी-कभी बेचैनी के बादल भी ला सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी लेकिन, पारिवारिक मतभेद मानसिक शांति पर आघात कर सकते हैं। संतान के लिए यह समय लाभप्रद है। थोड़े से प्रयास से ही आय में उल्लेखनीय वृद्धि संभव है। किसी ज्ञानी या विशेषज्ञ की सलाह अमृत तुल्य लाभ दे सकती है।
सप्ताह का आरंभ फलस्वरूप मिश्रित रहेगा। करियर में यह महीना अनुकूल संयोग लेकर आया है, विशेषकर विदेश से जुड़े संपर्क लाभ के नए मार्ग खोलेंगे। आपके प्रयास रंग लाएंगे, परंतु श्रम के अनुपात में फल कुछ कम प्रतीत होगा। मन में हल्की-सी दुविधा सिर उठा सकती है, और मानसिक चंचलता आपको एकाग्रता से दूर ले जाने का प्रयास करेगी। सहकर्मियों का सहयोग सुकून देगा, पर बहस में उलझना तिल का ताड़ बना सकता है। निवेश का परिणाम आपको सुखद आश्चर्य में डाल सकता है। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा और दर्शन व गूढ़ विषयों में झुकाव बढ़ेगा। किंतु परिजनों के बीच विवाद हृदय को कचोट सकता है। उन्नति की अधूरी आशा बेचैनी को जन्म देगी।
सप्ताह का मध्य धैर्य और विवेक की परीक्षा लेगा। स्वास्थ्य थोड़ी परेशानी दे सकता है, लेकिन घरेलू सुख में वृद्धि के संकेत भी हैं। कुछ गुप्त गतिविधियों में धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार कभी सहयोगी तो कभी शिकायतों से भरा रहेगा। विरोधियों को मात देने के लिए चतुर रणनीति गढ़नी होगी। पीठ पीछे आलोचना संभव है, इसलिए शब्दों का प्रयोग नाप-तौल कर करें। किसी की ईर्ष्या आपकी मनः स्थिति को विचलित कर सकती है। मानसिक अस्थिरता हानि पहुंचा सकती है, जबकि परोपकार में प्रवृत्ति आत्मिक संतोष देगी।
सप्ताहांत में आपके व्यक्तित्व का प्रभाव और विस्तार होगा। सामाजिक दायरे में आपकी सराहना होगी और करियर व व्यवसाय में सकारात्मक उपलब्धियां मनोबल को ऊंचाई देंगी। आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं, किंतु अनावश्यक जोखिम से बचना आवश्यक है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता संभव है, जबकि कुछ पुराने अटके कामों में अभी भी गति न आने से मन में अधूरापन रह सकता है। जीवनसाथी का स्नेहिल किन्तु तीव्र प्रेम आपके भावनात्मक संतुलन को विचलित कर सकता है, न रोने देगा, न हंसने देगा। खर्च में वृद्धि होगी, पर आर्थिक स्थिति मध्यम से बेहतर रहेगी। विवेक को लगाम की तरह थामे रखें और कठोर वचनों से बचें, वरना बेवजह विवाद सिर उठा सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3, 9

You may also like
Aaj ka Rashifal 12 August 2025 : आज का राशिफल ग्रहों का बदलाव ला सकता है बड़ा परिवर्तन, जानें आपकी राशि पर असर
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप पर नई कार खरीदते ही आई मुसीबत, परिवहन विभाग ने थमाया नोटिस
Aaj ka Love Rashifal 12 August 2025 : प्यार में मिल सकता है सरप्राइज गिफ्ट या रोमांटिक डेट का मौका,देखें आज का लव राशिफल
ब्राजील-अमेरिका मीटिंग टैरिफ विवाद के चलते रद्द
कुणाल नय्यर ने 'द बिग बैंग थ्योरी' के दिनों को याद किया