Top News
Next Story
Newszop

हम साल में जितना खाना बर्बाद करते हैं, उतने में आ जाएंगी 920 वंदे भारत ट्रेन, घर में खराब होता है सबसे ज्यादा खाना

Send Push
नई दिल्ली: आज वर्ल्ड फूड डे है। हर साल 16 अक्टूबर को इसे मनाया जाता है। देश में हर साल हजारों करोड़ रुपये का खाना बर्बाद होता है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 में हर साल प्रति व्यक्ति 55 किलो खाना बर्बाद किया गया। यह साल 2021 के मुताबिक 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष ज्यादा है। रिपोर्ट बताती है कि साल 2022 में भारतीयों ने 92 हजार करोड़ रुपये का खाना बर्बाद दिया। इतने रुपये में 920 वंदे भारत ट्रेन तैयार हो सकती थीं। एक वंदे भारत ट्रेन की लागत करीब 100 करोड़ रुपये है।इस साल मार्च में आई संयुक्त राष्ट्र की फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट-2021 में बताया गया है कि भारत में सबसे ज्यादा खाने की बर्बादी घरों में होती है। इसके बाद फूड सर्विस और फिर रिटेल्स का नंबर आता है। खाने की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान में खाने की बर्बादी भारत से ज्यादा होती है। पाकिस्तान में प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 74 किलो खाना बर्बाद करता है। अगर दुनिया की बात करें तो दुनिया में हर साल खाने का 17 फीसदी हिस्सा यानी 931 मिलियन मीट्रिक टन बर्बाद होता है। घर में सबसे ज्यादा खाना बर्बादभारत में घरों में सबसे ज्यादा खाना बर्बाद होता है। रिपोर्ट बताती है कि भारत में जितना खाना बर्बाद होता है, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा घरों में बर्बाद होने वाले खाने का होता है। image कौन सा देश है सबसे आगे?खाने की बर्बादी में सबसे आगे मालदीव है। रिपोर्ट के मुताबिक मालदीव में प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 207 किलो खाना बर्बाद करता है। इसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है। पाकिस्तान में प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 130 किलो खाना बर्बाद करता है। भूटान सबसे कम खाना बर्बाद करता है। यहां प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति खाने की बर्बादी मात्र 19 किलो है। बिरयानी है नंबर वनहमारे देश में कई तरह के खाने खाए जाते हैं। लगभग हर राज्य का अपना अलग पारंपरिक खाना है। भारत में खाए जाने वाले सबसे ज्यादा खाने की बात करें तो इसमें बिरयानी सबसे आगे है। बिरयानी के बाद मसाला डोसा का नंबर आता है। इस साउथ इंडियन डिश को पूरे भारत में काफी पसंद किया जाता है। मीठे में गुलाब जामुन पहली पसंदबात अगर मीठे की करें तो इसमें बाजी गुलाब जामुन के हाथ लगती है। यह ऐसी स्वीट डिश है जो पूरे भारत में सबसे ज्यादा खाई जाती है। इसके बाद जलेबी का नंबर आता है। पूरे देश में जलेबी खाने वालों की संख्या भी अच्छी-खासी है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रसगुल्ला है। अनाज में चावल सबसे आगेदेश में अनाज के मामले में चावल सबसे आगे है। यानी अनाज खाने की बात करें तो सबसे ज्यादा चावल खाया जाता है। चावल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। इसकी कई तरह की डिश बनाई जाती हैं। चावल के बाद गेहूं का नंबर आता है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now