मेष राशि,कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है
मेष राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन कई मामलों में शुभ लाभदायक रहेगा। आपके लिए आज भाग्य लाभ का अवसर बना रहेगा। बिजनेस में आपकी कमाई बढ़ सकती है। परिवार के सदस्यों से आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कुछ नए लोगों से आपके संपर्क बढ़ेंगे। संपर्क सूत्र बढ़ने से आपको आज फायदा मिलेगा। घर पर किसी मेहमान के आगमन के कारण खुशी का माहौल बन सकता है। जीवन स्तर में सुधार होगा और यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम भी आज पूरा हो जाएगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें।
वृषभ राशि,दिन लाभदायक और उत्साहवर्धक रहेगा

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी अनजान व्यक्ति से आपको मदद मिल सकती है। कुछ संवेदनशील मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए, गंभीर विषयो पर सोच विचार कर ही कोई फैसला लेना होगा। छोटी अवधि के निवेश से आपको आज बचना चाहिए। वाहन और यात्रा पर खर्च हो सकता है। दोस्तो के साथ पार्टी और मौज मनोरंजन का आनंद ले सकते है। छोटी दूरी की यात्रा का भी संयोग बनेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और पीपल को जल अर्पित करें।
मिथुन राशि,एक साथ कई कार्यों को निपटाना होगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज एक कई कई मोर्चों पर काम करना होगा। कुछ पेंडिंग काम को भी आज निपटान होगा। बच्चों की खुशी के लिए आज कुछ प्लान कर सकते हैं। आपमें आज सहयोग की भावना बढ़ेगी और आप परिवार के साथ तालमेल बना पाएंगे। आपको किसी भी मामले में बड़ों की सलाह जरूर माननी चाहिए। काम की तलाश कर रहे लोग किसी मित्र से मदद से फायदा ले सकते हैं। आज आपको दूर रह रहे परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा इसलिए यहां आपको ध्यान देने की जरूरत है।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।
कर्क राशि, आर्थिक मामलों में आपके प्रयास सफल होंगे
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा। आपके करियर और काम में कुछ बाधा और परेशानी आ रही है तो आज उसका समाधान निकल सकता है। आपकी किसी चिंता का समाधान निकलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपके प्रयास सफल होंगे और आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ भी मिलेगा। कारोबार व्यापार में भी आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए लाभदायक होगा। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता सकेंगे। किसी सगे संबंधी का सहयोग आपको भावुक बना सकता है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें।
सिंह राशि, जोखिम लेकर भी लाभ पाएंगे
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और उन्नतिदायक रहेगा। आप आज जोखिम लेकर भी लाभ पाने का प्रयास करेगे। आपको मित्रों और परिवार से भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे और आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आपको खुशी होगी। समाज और परिवार में आज आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही आपके सितारे बताते है कि आप आज परिवार के साथ यात्रा का प्लान कर सकते है। आपको मनपसंद भोजन मिल सकता है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीगायत्री चालीसा का पाठ सुबह शाम करना चाहिए।
कन्या राशि,आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा
कन्या राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ उठाने का रहेगा। आप आज किसी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में में भाग ले सकते हैं। आपका सम्मान भी बढ़ेगा और आप व्यवसाय में अपनी दीर्घकालिक योजनाओं से लाभ प्राप्त कर सकेगे। साथ ही आज आप एक से अधिक स्रोतों से धन मिलने से प्रसन्न होंगे। आज के दिन आपको कोई उपहार और अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे। तकनीकी ज्ञान का भी आपको आज फायदा मिलेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें।
तुला राशि, कार्यक्षेत्र में आपको आज सहयोग मिलेगा

तुला राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से कुछ तनाव और चिंता हो सकती है लेकिन जीवनसाथी साथ सहयोग और सानिध्य मिलता रहेगा। परिवार में आपको आज शाम तक कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। लेकिन आपको आज भावुकता से बचने की जरूरत है। दिन का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मनपसंद भोजन मिलने से आपको आज खुशी होगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करना चाहिए।
वृश्चिक राशि,दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सितारे शुभ स्थिति को दर्शा रहे हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी के साथ आप सुखद समय बिताएंगे। आप अपनी किसी समस्या के बारे में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से सहयोग मांगेगे तो आज आपको सहयोग आसानी से मिल जाएगा। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। वैसे बिजनेस करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दिन की अपेक्षा शाम का समय कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक वक्त बिताने का मौका मिलेगा। जोखिम वाले काम से बचें।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ रहेगा।
धनु राशि,करियर में अच्छा मौका मिल सकता है।
धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए नौकरी और कामकाज के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी सकारात्मक सोच आपके काम आएगी। आपको अपने करियर को लेकर कोई अच्छा मौका मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में आपको आज कुछ संयम से काम लेना होगा, प्रेमी की नाराजगी का आपको आज सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। यात्रा का भी संयोग बन सकता है। सामाजिक कार्यो में भाग लेने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। जल में गुड़ मिलाकर पीपल को अर्पित करें।
मकर राशि, मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना होगा
मकर राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कुछ मानसिक उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वैसे आप संयमित होकर अपना काम पूरा कर पाने में सफल होंगे। आज आपको कुछ नए तकनीक पर काम करने का मौका मिलेगा। आपके अंदर नई-नई चीजों को जानने की जिज्ञासा होगी। दोस्तों और सहकर्मियों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगे, किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आज आप आनंद ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग प्राप्त हो सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ और चना खिलाएं।
You may also like
तीन दिन में आधा राजस्थान जलमग्न, सड़कें बन गई दरिया, 30 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट
पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और उपमुख्यमंत्रियों ने लिया योगाभ्यास में भाग
पहलवान का बेटा कैसे बना बांसुरी की दुनिया का सम्राट?
भारत को तीन तरफ से घेरने का चीन का प्लान, दो कट्टर दुश्मनों को लेकर आया एक साथ, दिल्ली के लिए खतरे की घंटी
भारत-इंग्लैंड सिरीज़: पहले दिन कप्तान गिल और जायसवाल ने शतक जड़े, कहां चूके बेन स्टोक्स