चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सबसे बड़े और चर्चित मॉल ‘नेक्सस एलांते’ पर सख्त बुलडोजर एक्शन हुआ है। प्रशासन ने इस कार्रवाई को करते हुए मॉल में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर प्रशासन और एसडीएम टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की, जिसमें मॉल परिसर में बनाए गए अनधिकृत स्ट्रक्चर और अतिक्रमण को तोड़ा गया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन के चलते की गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े। कार्रवाई के बाद मॉल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
जांच रिपोर्ट के अनुसार, मॉल प्रबंधन ने लगभग 22,000 वर्ग फुट पार्किंग क्षेत्र को हरियाली और लैंडस्केपिंग में परिवर्तित कर दिया, जो स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं था। इसके अलावा हयात रीजेंसी के दाहिनी ओर 3,000 वर्ग फुट क्षेत्र में बिना अनुमति के ओपन कैफे और बैठने की व्यवस्था बनाई गई थी। बेसमेंट क्षेत्र में भी नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया। लगभग 3,000 वर्ग फुट जगह पर स्टाफ मेस, वॉशरूम और डे केयर सेंटर जैसी सुविधाएँ बिना स्वीकृति के संचालित की जा रही थीं।
ये अनियमितताएं भी थी शामिल
क्या बोले अधिकारी
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इन सभी निर्माणों और संशोधनों के लिए कोई पूर्व स्वीकृति नहीं ली गई थी, जिससे यह स्पष्ट रूप से बिल्डिंग बायलॉज और अनुमोदित नक्शों का उल्लंघन है। नगर प्रशासन ने कहा है कि ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, एलांते मॉल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। प्रशासन का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- रिटेल मॉल के दाहिनी ओर 500 वर्ग फुट क्षेत्र में आयरन फ्रेम और IRC फैब्रिक से बना भंडारण क्षेत्र।
- हयात रीजेंसी के पीछे 850 वर्ग फुट क्षेत्र में अस्वीकृत ऊंचाई वाली अस्थायी आयरन संरचना।
- 550 वर्ग फुट क्षेत्र में वैलेट पार्किंग प्रवेश द्वार पर लगाया गया टेन्साइल फैब्रिक शेड।
- हयात रीजेंसी के नक्शे में परिवर्तन कर 1,800 वर्ग फुट क्षेत्र में ‘अनीता डोंगरे’ नाम से नया स्टोर बनाया गया।
- हयात रीजेंसी के पीछे 3,500 वर्ग फुट पार्किंग क्षेत्र (P21) का दुरुपयोग करते हुए अस्थायी शेड और ईंट की दीवारें बनाकर भंडारण के रूप में इस्तेमाल किया गया।
- हैमलीज़ स्टोर में बिना अनुमति 3rd फ्लोर से 2nd फ्लोर तक स्लाइड (40 वर्ग फुट) लगाई गई।
- बेसमेंट-2 में 300 वर्ग फुट क्षेत्र में अस्थायी लकड़ी का भंडारण क्षेत्र बनाया गया।
क्या बोले अधिकारी
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इन सभी निर्माणों और संशोधनों के लिए कोई पूर्व स्वीकृति नहीं ली गई थी, जिससे यह स्पष्ट रूप से बिल्डिंग बायलॉज और अनुमोदित नक्शों का उल्लंघन है। नगर प्रशासन ने कहा है कि ऐसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं, एलांते मॉल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। प्रशासन का कहना है कि शहर में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
You may also like

इंदौर में आधी रात 'ऑपरेशन क्लीन', राऊ में ज्वलनशील केमिकल और 40 हजार टायरों का अवैध भंडारण, 10 फैक्ट्रियों पर ताला

बिहार में अजगर की दहशत: 20 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया

ऑस्ट्रेलिया में नहीं चला सूर्या का बल्ला तो टीम इंडिया से हो जाएगी छुट्टी, 2026 में ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान

बोनी कपूर की सास सत्ती विनोद खन्ना पर भड़की थीं, कहा था- ऐसे मुश्किल आदमी के लिए पत्थर का शरीर बनाना पड़ता है

भारत की मजबूत लोकतांत्रिक नींव के कारण दुनिया निवेश के लिए आकर्षित हो रही है : लोकसभा अध्यक्ष