पटना: अब तक महागठबंधन जिसे दोस्ताना संघर्ष का नाम दे रहा था, वो आपसी सिर फुटौव्वल साबित हुआ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ जो हुआ और जो प्रतिक्रिया आई, वो तो साफ संकेत है। इस सिर फुटौव्वल को दोस्ताना संघर्ष कहकर महागठबंधन के नेता जो डैमेज कंट्रोल करना चाहते थे, उनकी हद कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने खींच दी। ये और बात है कि महागठबंधन की तरफ से इस नाम पर डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश हो रही है कि नामांकन वापस हो जाएगा। लेकिन, बात तो अभी बिगड़ी हुई है। आप भी जानिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ क्या हुआ और उन्होंने क्या कहा?
राजेश राम से भिड़ेंगे सुरेश पासवान!ये तो कई सीटों को लेकर चल रहा था, मगर अब महागठबंधन के साथी दल आमने-सामने हो गए है। इसकी पराकाष्ठा तब सामने आई जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की कुटुंबा विधानसभा सीट पर भी राजद ने अपना कैंडिडेट उतार दिया। कुटुंबा से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने लालटेन के सिंबल पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं, राजेश राम भी यहां से नामांकन करने जा रहे हैं।
राजेश राम ने मोर्चा खोल दिया!तो ये मान लिया नहीं जाए कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने मोर्चा खोल दिया! इसे राजेश राम के पोस्ट से समझिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'दलित दबेगा नहीं - झुकेगा नहीं अब इंकलाब होगा। जय बापू, जय भीम, जय संविधान, जय कांग्रेस।'
कुटुंबा समेत 9 सीटों पर संग्राम

- गौरा बराम
- तारापुर
- राजापाकड़
- बिहारशरीफ
- बछवाड़ा
- लालगंज
- वैशाली
- झंझारपुर
You may also like
दीवाली पर ये दो ग्रह करेंगे कमाल, इन राशियों की किस्मत चमकेगी रातों-रात!
लौकी का जूस पीकर रखे दिल का ध्यान, नहीं होगी पेट से जुड़ी कोई दिक्कत
IN-W vs EN-W, World Cup 2025: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, तीन तस्कर गिरफ्तार
बिहार चुनाव में एनडीए को मिलेगा प्रचंड बहुमत : मंत्री नितिन नबीन