पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए तेजस्वी यादव की हाई-प्रोफाइल सीट राघोपुर से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। जनसुराज ने इस सीट से चंचल सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। ये घोषणा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि इसके साथ ही पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर के स्वयं चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगभग विराम लग गया है। प्रशांत किशोर के रोहतास की करगहर या वैशाली की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही थी, मगर अब दोनों ही सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
राघोपुर से चंचल सिंह को मिला टिकटजनसुराज पार्टी ने राघोपुर विधानसभा सीट से चंचल सिंह को मैदान में उतारा है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव का गढ़ मानी जाती है। चंचल सिंह का मुकाबला सीधे तौर पर तेजस्वी यादव से होगा, जिससे यह सीट और भी दिलचस्प हो गई है। पहले माना जा रहा था कि इस सीट से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ सकते हैं।
प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं?राघोपुर और रोहतास जिले की करगहर, ये दोनों सीटें प्रशांत किशोर के खुद चुनाव लड़ने की संभावित सीटें थीं। जनसुराज पार्टी की ओर से इन दोनों ही सीटों पर अब अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दिए जाने के बाद यह तय माना जा रहा है कि प्रशांत किशोर इस विधानसभा चुनाव में व्यक्तिगत रूप से मैदान में नहीं उतरेंगे। उनका ध्यान अब पूरे राज्य में जनसुराज संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित होगा।

You may also like
धनतेरस पर ये 3 जादुई वास्तु टिप्स अपनाओ, मां लक्ष्मी घर में बरसाएंगी धन की फुहारें!
Jaisalmer bus fire: शॉर्ट सर्किट और पटाखों ने बस को बना दिया आग का गोला, धमाके साथ जली बस, 20 लोगों की जलकर मौत
पुतिन से नाराज़गी जताते हुए ट्रंप ने क्यों किया भारत-पाकिस्तान का ज़िक्र
एकांत कारावास में नहीं वांगचुक, बोला जोधपुर जेल प्रशासन- सभी कानूनी अधिकार उपलब्ध
क्लास में किस, फिर पार्किंग में स्मूच... गुजरात की MS University के वीडियो वायरल, मचा घमासान, जांच के आदेश