जौनपुर: मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर खासी सक्रिय रहती हैं। अपने X हैंडल पर उन्होंने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसको देखकर यूजर्स ने कमेंट की बाढ़ ला दी है। इस फोटो में प्रिया सरोज भारतीय स्पिनर कुलदीप यादवऔर उनकी मंगेतर वंशिका के साथ खड़ी दिख रही हैं। दरअसल बुधवार को लखनऊ के एक होटल में कुलदीप और वंशिका की सगाई थी। इसमें शामिल होने के लिए 26 साल की प्रिया सरोज भी पहुंची थीं। क्रिकेटर रिंकू सिंह भी इस पार्टी में मौजूद थे, जिनके साथ 8 जून को प्रिया की सगाई होने जा रही है।
इस तस्वीर को देखकर लोग पूछ रहे हैं कि रिंकू भैया जी किधर हैं। एक यूजर ने लिखा है कि वह 100 प्रतिशत गारंटी दे सकता है कि इस तस्वीर को रिंकू सिंह ने ही खींची है। एक ने लिखा है कि प्रिया सरोज को रिंकू सिंह के साथ खड़े होकर भी तस्वीरें शेयर करनी चाहिए थीं।
प्रिया ने कुलदीप और वंशिका को दी बधाईआपको बता दें कि यह तस्वीर शेयर करते हुए प्रिया सरोज ने लिखा है- A forever in the making — heartfelt congratulations to Kuldeep Bhaiya and Vanshika! लखनऊ के एक होटल में हुए कुलदीप यादव के सगाई समारोह में कई क्रिकेटर शामिल हुए थे।
8 जून को रिंकू और प्रिया की सगाईगौरतलब है कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 8 जून को लखनऊ में सगाई करने जा रहे हैं। दोनों की शादी इसी साल नवंबर को होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी राजनेता हैं। वे बार के सांसद रह चुके हैं। दो बार गाजीपुर के सैदपुर और एक बार मछलीशहर, जौनपुर से सांसद थे। मछलीशहर सीट पर सपा ने 2024 में प्रिया सरोज को उतारा और वे जीतकर संसद पहुंच गईं।

You may also like
अनूपपुर: कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित कपिला गौशाला को आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया का तृतीय पुरस्कार
योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया : मुख्यमंत्री
10 साल पहले पीएम मोदी ने देश में जो योग की अलग जलाई थी वह आज भी जल रही है : सतीश महाना
नारायणी मंडपम् में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ भव्य आयोजन
ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम