मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने दो शादियां कर ली। पहली पत्नी को पति की दूसरी शादी का जैसे ही पता चला, हंगामा मच गया। बाहरवाली का खुलासा होते ही घरवाली ने बवाल मचा दिया। महिला पुलिस के समक्ष शिकायत करने पहुंच गई। मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट ने जब युवक को जेल भेजने की बात कही, दोनों इसके लिए तैयार नहीं हुईं। दोनों ने कोर्ट से युवक को छोड़ने की बात कही। इसके बाद कोर्ट ने युवक को रिहा कर दिया।
मुरादाबाद जिले से मामला सामने आया है। यहां एक युवक की शादी के 13 साल बाद पारिवारिक विवाद गहरा गया। दरअसल, युवक पांच साल पहले बाहरवाली के फेर में फंस गया। इसकी भनक जैसे ही पहली पत्नी को लगा उसने हंगामा खड़ा कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया। इसके बाद ड्रामा और गहरा गया। कोर्ट में घरवाली और बाहरवाली ने पति को जेल न भेजने की गुहार लगाई। इसके बाद युवक को रिहा कर दिया गया। बाद में दोनों पत्नियों ने बच्चों की खातिर पति के साथ रहने का निर्णय लिया।
क्या है पूरा मामला?मुरादाबाद जिले के भदौरा इलाके की पूरी घटना है। यहां के रहने वाले युवक सौरभ की शादी 13 साल पहले कुंदरकी थाना क्षेत्र के शेखुपुर सराय की युवती से हुई थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। 13 साल से दोनों की शादी ठीक-ठाक चल रही थी। हालांकि, सौरभ का पांच साल पहले बिलारी के मोहल्ले की एक लड़की से प्रेम संबंध बन गया। उसने युवती से शादी कर ली। इसके बारे में पहली पत्नी को नहीं बताया।
जानकारी मिलने पर बवालसौरभ की दूसरी शादी के बारे में पिछले दिनों पहली पत्नी को जानकारी मिली। इसके बाद वह गुस्से से आगबबूला हो गई। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद पहली पत्नी कुंदरकी थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पत्नी की शिकायत पर कुंदरकी थाना पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर शांति भंग मामले में चालान कर दिया। हालांकि, बाद में कोर्ट में दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए।

You may also like
जापान ने पहली बार सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया
आपातकाल की 50वीं बरसी पर केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
जांजगीर-चांपा : मडवा ताप विद्युत संयंत्र के भू-स्थापितों ने किया चक्का जाम, हड़ताल के बाद बड़ा आंदोलन
कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने मीसा बंदियों का किया सम्मान, सम्मान पाकर अभिभूत हुए मीसाबंदी
कांवड़ यात्रा के लिए की लूटपाट, तीन गिरफ्तार