घर में सुख-समृद्धि लाने का उपाय
अगर आप घर में आने वाली समस्याओं से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन एक छोटा सा उपाय कर सकते हैं। इसके लिए काले घोड़े की नाल घर लेकर आ जाएं और उसे अपने मुख्य दरवाजे पर ठोक दें। इसके बाद, शनि स्तोत्र का पाठ करें और शनिदेव से घर में खुशहाली बनाए रखने की कामना करें। ऐसा करने से व्यक्ति को घर की समस्याओं से निजात मिल सकती है और नकारात्मकता भी दूर होती है। माना जाता है कि घोड़े की नाल को मुख्य द्वार पर लटकाने से घर में सुख-समृद्धि आने लगती है और गृह क्लेश से भी मुक्ति मिल सकती है।
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत का उपाय

इसके लिए शनिवार के दिन घोड़े की नाल की अंगूठी बनवाकर घर ले आएं। अब इसे शाम के समय गंगाजल से धोएं और 'ओम शं शनिश्चराये नमः' शनि मंत्र का जाप करें। कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप अवश्य करें। इसके बाद, मध्यमा उंगली में घोड़े की नाल की अंगूठी धारण कर लें। ऐसा करने से जातक को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, किस्मत का बंद दरवाजा भी खुल सकते हैं। इस उपाय को करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिल सकती है और जरूरी कार्यों में सफलता हासिल होने लगती है।
करियर में उन्नति हासिल करने का उपाय
नौकरी या करियर में बार-बार अड़चनों का सामना कर रहे हैं, तो शनिवार के दिन अपने ऑफिस के दराज में घोड़े की नाल को एक काले कपड़े में लपेटकर रख लें। इस उपाय को करने से नौकरी में आने वाली बाधाएं दूर होने लगती हैं और जीवन में तरक्की हासिल करने के नए मार्ग खुलने लगते हैं। माना जाता है कि घोड़े की नाल को काले कपड़े में लपेटकर रखने से करियर में सफलता प्राप्त होती है और जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है। अगर आप शनिवार के दिन इस उपाय को करते हैं, तो शनिदेव की कृपा से जीवन से बुरा समय दूर हो सकता है।
घर से नकारात्मकता दूर करने का उपाय
अपने घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए शनिवार के दिन घोड़े की नाल को यू (U) आकार में लटकाना चाहिए। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आपके घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, तो शनिवार को यह उपाय जरूर आजमाएं ऐसा करने से जातक को गृह क्लेश से मुक्ति मिल सकती है और परिवार के बीच आपसी प्रेम बढ़ने लगता है। माना जाता है कि घोड़े की नाल को घर में यू शेप में लटकाना उसी प्रकार काम करता है, जिस तरह हम सात घोड़े की तस्वीर लगाते हैं। इससे घर के सदस्यों के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
धन-दौलत में वृद्धि का उपाय
कई बार हम कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन हाथ में एक भी पैसा नहीं टिकता है। इसका कारण शनि दोष भी हो सकता है। ऐसे में शनिवार के दिन काले रंग के साफ वस्त्र में घोड़े की नाल को लपेटकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख लें। इसके अलावा, आप अनाज के डिब्बे में भी घोड़े की नाल रख सकते हैं। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और पैसों की तंगी से निजात मिल सकती है। साथ ही, इससे घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है और धन-दौलत में वृद्धि होती है।
You may also like
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 : इस वर्ष की थीम 'सर्वे संतु निरामया' के दर्शन में निहित
एमएलसी 2025 : फाफ डु प्लेसिस का शतक बेकार, यूनिकॉर्न्स ने लगाया 'जीत का चौका'
88.16 मीटर थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा ने जीती 'पेरिस डायमंड लीग', भविष्य के लिए फैंस से यह 'वादा'
Jokes: एक सत्संग के दौरान संत प्रवचन देते हुए बोले- इस जन्म में नर है वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और जो इस जन्म में नारी है वो अगले जन्म में भी नारी होगी, पढ़ें आगे..
517 Indians Returned : इजरायल-ईरान विवाद के बीच जारी 'ऑपरेशन सिंधु' की सफलता