Top News
Next Story
Newszop

हरियाणा में नायब सैनी सरकार का शपथ ग्रहण आज, जानें मंत्रिमंडल में किसे-किसे मिल सकती है जगह

Send Push
चंडीगढ़: हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुवार को सीएम पद की शपथ की ग्रहण करेंगे। हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हैट्रिक के बाद बुधवार को नायब सिंह सैनी को पंचकुला में विधायक दल का नेता चुना गया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। इसके बाद केंद्रीय गृह अमित शाह के साथ नायब सैनी ने राजभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। शपथ ग्रहण समारोह पंचकुला में होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर बाद 1.15 बजे शपथ ग्रहण करेंगे, वैसे शपथ समारोह में वीआईपी का पहुंचना 11 बजे से शुरू हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पंचकुला में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। कितने बजे शपथ लेंगे नायब सैनी? हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। नायब सैनी के शपथ ग्रहण के लिए पंचकुला के सेक्टर 5 स्थित दशहरा ग्राउंड पर रखा गया है। नायब सैनी इसी साल मार्च में हरियाणा के मुख्यमंत्री बने थे। बीजेपी ने सभी को चौंकाते हुए एकाएक राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर दिया था। इसके बाद वह मनोहर लाल के उत्तराधिकारी बने थे। इसके बाद बीजेपी ने नायब सैनी की अगुवाई में चुनाव लड़ा था। बीजेपी ने नायब सैनी को मुख्यमंत्री का फेस बनाया था। बीजेपी ने चुनावों में अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 48 सीटें जीती हैं। बीजेपी को तीन निर्दलियों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। ऐसे में बीजेपी का कुल संख्याबल 51 विधायकों का हो गया है। कौन-कौन बन सकता है मंत्री? नायब सैनी सरकार में बीजेपी सामाजिक समीकरण को साधते हुए अहीरवाल से किसी को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके अलावा अनिल विज को मंत्री बनाए जाने की संभावना प्रबल है। नायब सैनी को छोड़कर कुल 12 विधायक शपथ ग्रहण कर सकते हैं। हरियाणा की नई सरकार में हरियाणा की नई बीजेपी सरकार में कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, अरविंद शर्मा, कृष्ण मिड्डा, महिपाल ढांडा, मूलचंद शर्मा, लक्ष्मण यादव, राव नरबीर, सुनील सांगवान, बिपुल गोयल, तेजपाल तंवर को मंत्री बनाया जा सकता है। अब देखना यह है कि क्यों बीजेपी अंतिम वक्त पर कोई चौंकाने वाले नाम शामिल करती है या फिर जो नाम चर्चा में है उन्हें ही शपथ लेने का मौका मिलता है।

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now