बीजिंग: चीन ने नेपाल की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों को भारत के बॉर्डर क्षेत्र में ना जाने की सलाह दी है। नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने बयान जारी करते हुए अपने नागरिकों को कई अहम दिशा निर्देश दिए हैं। भारतीय सीमा बलों ने हालिया दिनों में नेपाल बॉर्डर पर कई चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए काठमांडू के चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों को नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी है। बिना इजाजत भारतीय बॉर्डर में जाने से होने वाली परेशानी से बचने के लिए चीन ने अपने लोगों को चेताया है।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, नेपाल स्थित चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए संदेश में कहा है कि नेपाल-भारत बॉर्डर क्षेत्र में सीमांकन पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में अनजाने में नेपाल से भारतीय क्षेत्र में चले जाने की संभावना बनी रहती है। बिना परमिशन भारतीय क्षेत्र में एंट्री करने पर गिरफ्तारी हो जाती है। इसके बाद गंभीर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।
भारत-नेपाल ने बढ़ाई निगरानीनेपाल और भारत के सुरक्षाबलों ने बीते कुछ समय से नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। इससे चीन की चिंताएं बढ़ी हैं। चीनी दूतावास ने पहले ही चीनी नागरिकों को नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद कई चीनी नागरिकों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और सीमा क्षेत्र में चले गए। इसका नतीजा ये हुआ कि भारतीय सुरक्षाबलों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
चीन के नागरिकों की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद दूतावास ने शुक्रवार को वीचैट पर अपनी पोस्ट में कहा कि वह एक बार फिर चीनी नागरिकों को नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में न जाने की चेतावनी दे रहे हैं। हम आपको बताना चाहते हैं कि भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने पर गिरफ्तारी और मुकदमा चलाया जा सकता है। इसमें जमानत मिलना मुश्किल है। आरोपी को 2-8 वर्ष की जेल और जुर्माना हो सकता है।
दूतावास से सपंर्क करें चीन के दूतावास ने कहा है कि कोई परेशानी आने पर चीनी नागरिक उनसे संपर्क कर सकते हैं। दूतावास ने अपने बयान में कहा कि वह चीनी नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन नागरिकों को भी उनका मशविरा मानना चाहिए। बता दें कि नेपाल और भारत के नागरिक पहचान दस्तावेजों के साथ स्वतंत्र रूप से सीमा पार कर सकते हैं लेकिन विदेशी नागरिक बिना वीजा के नेपाल से भारत नहीं आ सकते हैं।

You may also like
चाणक्य नीति: व्यापार में सफलता के लिए महत्वपूर्ण सिद्धांत
स्मार्टफोन के उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम और सुरक्षित रखने के तरीके
बांसवाड़ा में हार्ट अटैक से बचाव के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की नई पहल
पत्थरचट्टा: पथरी के लिए एक प्राकृतिक उपचार
अहमदाबाद की ऐसी पिच पर फाइनल, पंजाब और बेंगलुरु के पास पहली बार IPL चैंपियन बनने का मौका