पेरिस: अमेरिका को हथियार निर्माण के क्षेत्र में बीते कुछ समय से फ्रांस से तगड़ी टक्कर मिली है। खासतौर से फ्रांस का राफेल लड़ाकू विमानों के बाजार में अमेरिकी F-35 का विकल्प बनकर उभरा है। लड़ाकू विमानों में टक्कर के बाद एयर डिफेंस में फ्रांस की अमेरिका को झटका देने की तैयारी है। F-35 के विकल्प के तौर पर राफेल को पेश करने के बाद फ्रांस ने अमेरिकी पैट्रियट एयर डिफेंस (AD) के सामने Samp/T एडी पेश किया है। फ्रांस ने इटली के साथ मिलकर Samp/T वायु रक्षा प्रणाली विकसित की है।
यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, F-35 ऑर्डर की समीक्षा कर रहे कई पश्चिमी देशों को राफेल लड़ाकू विमानों की पेशकश करने के बाद फ्रांस पैट्रियट्स के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए अपनी Samp/T AD प्रणाली को सामने लाया है। इससे आने वाले समय में अमेरिका के अरबों डॉलर के संभावित सौदे प्रभावित हो सकते हैं।
एयर डिफेंस पर बढ़ेगा खर्चहालिया महीनों में नाटो सदस्यों ने अपने रक्षा खर्च को बढ़ाने की बात कही है। नाटो के बाहर के देश भी रक्षा खर्च बढ़ा रहे हैं। हालिया दिनों में युद्ध क्षेत्र में आए बदलाव से साफ है कि इस बढ़े हुए रक्षा बजट का एक बड़ा हिस्सा नए एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने में खर्च किया जाएगा। खासतौर से ऐसे देश, जो रूस और चीन के साथ डील नहीं कर सकते हैं। वह अमेरिका और फ्रांस की तरफ देखेंगे। ऐसे में अमेरिका और फ्रांस अपने-अपने एयर डिफेंस को बेचने की कोशिश में लगे हैं।
फ्रांस के प्रेसीडेंट मैक्रों Samp/T सरफेस टू एयर मिसाइल (SAM) के लिए विदेशी ऑर्डर हासिल करने की कोशिश में लगे हैं। वे इस सिस्टम को एक पूर्ण यूरोपीय AD प्रणाली की तरह और अमेरिका के पैट्रियट्स के एक शानदार विकल्प के रूप में पेश कर रहे हैं। मार्च में मैक्रों ने कहा था कि पैट्रियट खरीदने वालों को नई पीढ़ी का फ्रेंको-इटैलियन Samp/T लेना चाहिए। दूसरी तरफ जो देश F-35 खरीदते हैं, उन्हें राफेल दिया जाना चाहिए।
Samp/T बनाम पैट्रियट्सपेरिस एयर शो के दौरान हाल ही में Samp/T AD सिस्टम के निर्माता यूरोसैम के सैन्य सलाहकार एरिक तबाची ने इस सिस्टम की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि Samp/T का नया रडार हर सेकंड में घूमता है। इससे आसमान में 220 मील से भी अधिक दूरी कवर हो जाती है। इसके अलावा Samp/T 360-डिग्री कवरेज प्रदान करता है। तबाची का कहना है कि पैट्रियट में ऐसी तकनीक नहीं है। यूरोसैम का दावा है कि यह 360-डिग्री सुरक्षा देता है। यह 350 किलोमीटर तक के लक्ष्यों का पता लगाकर 150 किलोमीटर तक के हवाई लक्ष्यों को नष्ट कर सकती है।
Samp/T सिस्टम 600 किलोमीटर से आगे की पैंतरेबाजी करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाती है और उन्हें रोकती है। यानी इसका मिसाइलों की पता लगने की क्षमता काफी उन्नत है। फ्रांस की इस प्रणाली में प्रक्षेपण के लिए तैयार 48 एस्टर मिसाइलें, एक बहु-कार्यात्मक रडार और 8 मिसाइलों को ले जाने में सक्षम 6 लॉन्चर हैं। यह प्रणाली अपने कॉम्पैक्ट और गतिशील डिज़ाइन के कारण अत्यधिक गतिशील है। यह अधिक लागत प्रभावी और कॉम्पैक्ट है, लेकिन उत्पादन दरों के आधार पर इसकी उपलब्धता सीमित हो सकती है।
Video
पैट्रियट का रहा है दबदबाअमेरिका के पैट्रियट की बात की जाए तो इस सिस्टम की तैनाती का लंबा इतिहास रहा है। इसे बैलिस्टिक मिसाइलों और विमानों के खिलाफ काफी प्रभावी माना जाता है। इसके वर्तमान विन्यास में 360-डिग्री रडार कवरेज है। यह PAC-3 MSE मिसाइलों से लैस है, जो बैलिस्टिक मिसाइलों के विरुद्ध अत्यधिक प्रभावी हैं लेकिन एस्टर 30 की तुलना में कमतर है। पैट्रियट अपने बड़े और अधिक जटिल सेटअप की वजह से Samp/T NG की तुलना में अपेक्षाकृत कम गतिशील है। इस प्रणाली के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत होती है लेकिन विभिन्न युद्धों में इसका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा है।
पैट्रियट के अच्छे रेकॉर्ड के बावजूद यूरोसैम का दावा है कि नए उन्नत Samp/T में कई विशेषताएं हैं, जो पैट्रियट से बेहतर हैं। इन विशेषताओं में आसपास के आकाश की 360-डिग्री सुरक्षा वाला एक नया रडार और तिरछी स्थिति के बजाय ऊर्ध्वाधर स्थिति में उठने वाले कैनिस्टर शामिल हैं, जिससे यह सभी दिशाओं में मिसाइलें दाग सकता है।
पैट्रियट पर ज्यादा भरोसाSamp/T का इस्तेमाल फिलहाल फ्रांस और इटली ही कर रहे है, जो इस वायु रक्षा प्रणाली के निर्माता देश हैं। इसका संशोधित संस्करण सिंगापुर को बेचा गया है। 2011 में सेवा में आने के बाद से इसके 18 पूर्ण ऑर्डर मिल चुके हैं। इसके अलावा इसकी दो बैटरियाँ यूक्रेन को दी गई हैं। दूसरी ओर पैट्रियट को 19 देशों से 240 से अधिक ऑर्डर मिले हैं। ऐसे में फ्रांसीसी-इतालवी Samp/T AD की ओर से अमेरिकी पैट्रियट को किस हद तक चुनौती मिलेगी, यह देखना बाकी है।

You may also like
बिहार : वैशाली के किसानों के लिए 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' वरदान
कहीं तगड़ी सैलरी, तो कहीं भर-भरकर मिलती छुट्टियां...US या यूरोप, वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए बेस्ट कौन?
चुनाव आते ही बदनामी का खेल खेलते हैं...उद्धव ठाकरे पर शिंदे का तंज, मैं सोने की चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ
मोहानलाल की विशेष उपस्थिति के साथ 'भा भा बा' का भव्य डांस नंबर
'काली बीवी नहीं चाहिए', शादी के 25 साल बाद पति ने बीवी के साथ 2 बच्चों को भी छोड़ा