Next Story
Newszop

Sonia Gandhi In Hospital: अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी, जानिए कैसी है कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता की हालत?

Send Push

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। सोनिया गांधी को रविवार शाम सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी को पेट संबंधी तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। सोनिया गांधी की देखभाल सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर डॉक्टर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले सोनिया गांधी हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थीं। उस वक्त भी उनको शिमला के अस्पताल दाखिल कराना पड़ा था। तब बताया गया था कि रुटीन चेकअप के लिए सोनिया गांधी को भर्ती कराया गया।

सर गंगाराम अस्पताल से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी की हालत स्थिर है। उनका इलाज चल रहा है। माना जा रहा है कि सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टर जल्दी ही सोनिया गांधी को घर जाने की इजाजत दे देंगे। सोनिया गांधी पहले भी गंभीर रूप से बीमार रही हैं। अमेरिका में कई बार उनको अपना इलाज कराने जाना पड़ा। सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता हैं। कांग्रेस के नेताओं में आपसी सामंजस्य बनाए रखने में सोनिया गांधी की बड़ी भूमिका है। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य हैं। इससे पहले वो लोकसभा चुनाव लड़कर संसद पहुंचती थीं।

image

सोनिया गांधी यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद चुनी जाती रहीं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उनकी जगह रायबरेली सीट से सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी ने परचा भरा और जीत हासिल की थी। राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से भी जीत हासिल की। वायनाड सीट को खाली कर राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट से संसद सदस्यता बरकरार रखी। वहीं, उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा उप चुनाव में वायनाड से उतरीं और जीत हासिल की। इस तरह देखा जाए, तो सोनिया गांधी ने रायबरेली की अपनी सियासी जमीन बेटे राहुल गांधी को सौंप दी है। खास बात ये है कि उम्रदराज और आए दिन बीमार होने के बावजूद सोनिया गांधी संसद के सत्रों में हिस्सा लेने जरूर जाती हैं।

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now