Next Story
Newszop

संगम के बाद अयोध्या पहुंची काजल राघवानी, किए राम लला के दर्शन

Send Push

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी को आज परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने दम पर, अपनी फिल्मों से और अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में नया मुकाम बना चुकी हैं। एक्ट्रेस लगातार शूटिंग में बिजी हैं और सौतेली सास की सौतेली बहू नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं लेकिन अब काजल धार्मिक यात्रा पर निकली हैं और अयोध्या में राम लला के दर्शन के लिए पहुंच गई है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर अयोध्या दर्शन की फोटोज डाली हैं। तो चलिए जानते हैं कि काजल की फोटोज में क्या खास है।

 

View this post on Instagram

 


राम लला के दिए दर्शन

काजल राघवानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अयोध्या दर्शन की फोटोज पोस्ट की है जिसमें वो अपनी मां और डायरेक्टर मंजुल ठाकुर के साथ दिख रही हैं। एक्ट्रेस मंदिर में दिख रही हैं और उन्होंने पीले रंग का सूट डाला है। एक्ट्रेस ने सिर पर पल्लू भी ले रखा है। एक्ट्रेस के साथ उनके कई चाहने वाले भी दिख रहे हैं। ये फोटोज विकाश सिंह नाम के इंफ्लुएंसर ने डाली है और काजल को टैग भी किया है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- धर्म एव हतो हन्ति धर्मो रक्षति रक्षितः। तस्माद्धर्मं त्यजेनैव मा नो धर्मो हतोऽवधीत्।।जय श्री राम…।

 

View this post on Instagram

 


संगम में भी लगाई डुबकी

बता दें कि इससे पहले काजल संगम नदी में डुबकी लगाने भी पहुंची थी। उन्होंने संगम में बोटिंग की और अपनी मां के साथ पूजा भी की। इसके अलावा काजल को लेटे हनुमान जी के मंदिर में भी देखा गया, जो प्रयागराज में ही है। लेटे हनुमान जी के मंदिर की मान्यता बहुत है। कहा जाता है कि इस मंदिर में लगाई गई हर अर्जी पूरी होती है। काजल यहां भी अपनी मां और हनी के साथ पहुंची थी। कुल मिलाकर काम से समय निकाल कर एक्ट्रेस अपनी मां के साथ धार्मिक यात्रा पर निकली हैं।

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now