Religion
Next Story
Newszop

जानिए जन्मदिन पर केक काटना कितना सही

Send Push

हमारी सभ्यता और संस्कृति पर गर्व करना स्वाभाविक है, लेकिन इसके बावजूद, आजकल पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव हमारे जीवन पर साफ दिखाई देता है। इसका एक उदाहरण है केक काटकर जन्मदिन मनाना। वर्तमान समय में लोग मोमबत्ती बुझाकर केक काटते हैं, लेकिन सनातन धर्म में इसका कहीं भी जिक्र नहीं मिलता है कि जन्मदिन के जश्न के लिए केक काटा जाए।

सनातन धर्म में जन्मदिन पर केक काटने का कोई उल्लेख नहीं

हिंदू धर्म के किसी भी शास्त्र या वेद में केक काटकर जन्मदिन मनाने का उल्लेख नहीं मिलता। ज्योतिष के अनुसार भी मोमबत्ती बुझाकर केक काटना शुभ नहीं माना जाता है। इसका यह मतलब नहीं है कि हमें जन्मदिन मनाने से बचना चाहिए, बल्कि सनातन संस्कृति में इसके लिए विशेष तरीके बताए गए हैं, जो बहुत शुभ माने जाते हैं।

मोमबत्ती बुझाना अशुभ क्यों माना जाता है?

मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाने से ज्योतिष के अनुसार जीवन में नकारात्मकता और बर्बादी का असर हो सकता है। हिंदू धर्म में अग्नि और ज्योति का विशेष महत्व है। घर की संतानों को भी दीपक के समान समझा जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि वे सदैव उज्जवल रहें। इसीलिए मोमबत्ती बुझाने की परंपरा को सनातन धर्म में शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह अग्नि देव को बुझाने जैसा है। हिंदू परंपरा में अग्नि को बुझाने के बजाय प्रकट करना अच्छा माना जाता है।

शास्त्रों के अनुसार जन्मदिन कैसे मनाएं?

सनातन धर्म के अनुसार, जन्मदिन अंग्रेजी कैलेंडर के बजाय पंचांग के अनुसार मनाना अधिक शुभ माना जाता है। इसका कारण यह है कि जन्म की तिथि के अनुसार ही ऊर्जा तरंगें हमारे शरीर में प्रवाहित होती हैं। फिर भी अगर आप अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार जन्मदिन मनाना चाहते हैं तो कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहिए:

आरती जरूर उतारें: जिस व्यक्ति का जन्मदिन है, उसकी आरती जरूर उतारनी चाहिए। इससे शरीर की अशुद्धियाँ दूर होती हैं और अग्नि देव का आशीर्वाद मिलता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें: जन्मदिन पर अपने बड़े-बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें और मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें। मांसाहार से बचें: इस दिन मांसाहारी भोजन से दूर रहें और केवल शुद्ध भोजन का सेवन करें। दान और उपहार दें: जन्मदिन पर गरीबों को दान दें और छोटे बच्चों को उपहार स्वरूप कुछ तोहफे जरूर दें। यदि आप सक्षम हैं, तो तुलादान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

यूपी उपचुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा का महामंथन, नड्डा-शाह समेत योगी रहेंगे मौजूद

दुनियाभर में इस्लामी शासन लाने का लक्ष्य! सरकार ने आतंकी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर पर लगाया प्रतिबंध

अमिताभ बच्चन को अपने पिता का पुनर्जन्म मानते थे हरिवंश राय, खुद किया खुलासा

You may also like

Loving Newspoint? Download the app now