इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर कई वीडियो आपने ट्रेन के ऐसे देखे होंगे जो आपको एकदम अचंभित कर देते होंगे। ऐसे में एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि चलती ट्रेन में एक लड़का सभी लोगों के सामने अपनी प्रेमिका की मांग भर देता है। हालांकि लड़की उसे बार-बार मना करती है, लेकिन वह मानता नहीं है और बिना उसकी एक सुने लड़की की मांग भर देता है। हालांकि राजस्थान खबरें इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सबके सामने भर दी मांग
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रेन के कोच में एक लड़का और लड़की आमने-सामने वाली सीट पर बैठे हुए हैं। वीडियो को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि ये दोनों लड़का-लड़की एक-दूसरे को प्यार करते हैं और दोनों अपने प्यार को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए घर से फरार हो चुके हैं। लड़की बार-बार लड़के को यह कह रही है कि, मेरे पापा नहीं मानेंगे। लेकिन लड़का उसकी एक नहीं सुनता और वह उस लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है।
जैसे ही लड़का उस लड़की की मांग में सिंदूर डालता है, वैसे ही ट्रेन में बैठे यात्री ताली बजाकर उसके हैंसले को बढ़ाते हैं। लड़की उन यात्रियों से भी यह कहती है कि, क्या आपलोग मेरे पापा को मना लोगे।
pc- timesnow
You may also like
Samsung Galaxy S25 FE vs Samsung Galaxy S24 FE: एक-दूसरे से हैं कितने अलग?
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया दिल्ली एम्स, 22 डॉक्टर और नर्स की टीम रवाना
किसी ने बढ़ाई विज्ञान में रुचि तो किसी ने स्कूल को बनाया पॉल्यूशन फ्री, राष्ट्रपति से सम्मान पाकर शिक्षक गदगद
GST कम होने से क्या सचमुच सस्ती होंगी चीजें? अगर कंपनियां खेलेंगी ये दांव तो ग्राहकों को नहीं मिलेगा कोई फायदा!
प्राधिकरण ने लकड़ी टाल क्षेत्र से हटाया अतिक्रमण, बेघर हुए कई परिवार