इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों को देखा होगा वो अपने हाथों की अंगुलियों में कछुएं वाली अंगूठी पहने रहते है। कई लोग धातु से बने कछुआ भी घर में रखते है। कछुआ न केवल एक पवित्र और शांतिपूर्ण जीव के रूप में जाना जाता है, बल्कि यह दीर्घायु, स्थायित्व, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना गया है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार यदि कछुए को सही दिशा और उचित सामग्री में रख दिया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है तो जानते हैं आज इसके बारे में।
उत्तर दिशा में रखें धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कछुए को उत्तर दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। यदि कछुआ इस दिशा में रखा जाए तो घर में आर्थिक उन्नति होगी। परिवार के सदस्यों के बीच मानसिक संतुलन भी बना रहता है।
किस सामग्री का कछुआ कहां रखें
कछुए विभिन्न प्रकार की धातुओं, क्रिस्टल, लकड़ी या पीतल आदि में उपलब्ध होते हैं। हर सामग्री का अपना अलग महत्व होता है। पीतल या धातु का कछुआ उत्तर दिशा में, क्रिस्टल का कछुआ दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता है। लकड़ी का कछुआ पूर्व दिशा में रखना शुभ फलदायक माना गया है।
pc- housing
You may also like
वीर शिरोमणी मुकनदास खींची का 393वां जयंती समारोह कल : पोस्टर का विमोचन
डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत रूप से हो सुनिश्चित:आयुक्त डॉ. गौरव सैनी
जेएनवीयू में एबीवीपी ने किया प्रदर्शन : दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
हाथ जले व्यक्ति की डीएम सविन बंसल ने की मदद
हरिद्वार में कालनेमियों की भरमार, सरकार जांच करे: गोपाल गिरि