इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी दुखभरी खबर सामने आई है। जी हां कांटा लगा गर्ल, मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनके निधन के बारे में दावा किया गया है। बताया जा रहा हैं की उनके कार्डियक अरेस्ट हुआ है। विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में भी शेफाली के निधन की जानकारी साझा की है।

पहले हुआ था सीने में दर्द
मीडिया रिपेाटर्स की माने तो शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द हुआ था। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के मेकअप आर्टिस्ट ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। रोते हुए उसने बस इतना बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ। परिवार ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

कर चुकी हैं कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम
कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर रहीं शेफाली ने फिल्म मुझसे शादी करोंगी में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया था। शेफाली ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था। वे अपने डांस को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहीं हैं।
pc- tv9, bhaskar,koimoi.com
You may also like
Uttar Pradesh: शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म, फिर हुआ ऐसा कि...
मुंबई: अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों के बयान दर्ज
आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के ईरान की जीत के दावे पर क्या कह रहा है अरब जगत का मीडिया
कृषि क्षेत्र में स्थिर मूल्यों पर उत्पादन बीते 12 वर्षों में 54.6 प्रतिशत बढ़ा
Rajasthan: सीएम भजनलाल का कांग्रेस पर निशाना, कहा- अभी तो मैं स्टार्ट हुआ हूं, दर्द होगा बहुत भयंकर दर्द होगा